T20 World Cup: बुर्ज खलीफा पर दिखे टीम इंडिया के सितारे, देखें वीडियो

T20 World Cup: T20 World Cup 2021 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की नई जर्सी लॉन्च हो गई है

T20 World Cup: T20 World Cup 2021 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की नई जर्सी लॉन्च हो गई है। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारतीय टीम डार्क ब्लू कलर की जर्सी में अपने जलवे बिखेरते हुए नज़र आएगी।

हालांकि टीम इंडिया की नई जर्सी का स्वागत भी काफी अनोखे अंदाज़ में हुआ है। दरअसल बुधवार 13 अक्टूबर को दुबई के बुर्ज खलीफा पर टीम इंडिया के धुरंधर नई जर्सी में दिखाई दिए, खिलाड़ियों के पोस्टर से विश्व की सबसे ऊंची ईमारत चमक उठी।

आपको बता दें कि BCCI (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर भारतीय टीम के खिलाड़ी नई जर्सी में दिखाई दे रहे हैं।

इसी के साथ इस नई जर्सी की टैगलाइन ‘Billion Cheers Jersey’ रखी गई है और जर्सी का थीम सॉन्ग ‘Game Dikha’ रखा गया है।

बहरहाल, भारतीय टीम की नई जर्सी का खुलासा बीते दिन ही हुआ है, इसको लेकर टीम इंडिया के चाहने वालों में काफी उत्साह है। ग़ौरतलब है कि फैंस को इंडियन टीम की नई जर्सी काफी पसंद आ रही है।

इसके अलावा विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार इस जर्सी में T20 World Cup के वार्म अप मैचेस में दिखेगी।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: टीम इंडिया की नई जर्सी का खुलासा! कुछ इस अंदाज़ में दिखेंगे भारतीय खिलाड़ी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!