18 साल से WC में NZ से नहीं जीत पाई टीम इंडिया एक भी मैच, रहना होगा सावधान

T20 World Cup 2021 में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला न्यूज़ीलैंड से 31 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है

T20 World Cup 2021 में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला न्यूज़ीलैंड से 31 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इंडियन टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में रहेगी, तो वहीँ न्यूज़ीलैंड टीम की कप्तानी केन विलियमसन संभालेंगे।

आपको बता दें कि दोनों ही टीमों को इस World Cup के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा है। ऐसे में सेमीफइनल में प्रवेश करने के लिहाज़ से देखा जाए तो यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी ज़्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है।

हालांकि इतिहास के पन्ने पलटकर देखें तो विश्व कप में न्यूज़ीलैंड भारतीय टीम पर हावी रहा है। ऐसे में न्यूज़ीलैंड को मात देने के लिए विराट कोहली की टीम को हर डिपार्टमेंट में अच्छी परफॉरमेंस करके दिखानी होगी।

इस मुकाबले से पहले, T20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड 2 बार एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं, और दोनों मुकाबलों में कीवी टीम विजेता रही है।

इसके अलावा अगर बात करें सीमित ओवरों के वर्ल्ड कप की तो, भारत और न्यूज़ीलैंड कुल 11 बार भिड़े हैं, जिसमें से 7 मर्तबा कीवियों ने जीत हासिल की है और महज़ 3 बारी टीम इंडिया ने जीत का स्वाद चखा है। वहीँ एक मुकाबला टाई रहा था।

ग़ौरतलब है कि 2003 के वर्ल्ड कप के बाद से भारत न्यूज़ीलैंड को विश्व कप में हराने में नकाम रहा है।

बहरहाल, अब पूरे भारत की नज़रे रविवार को होने वाले इस महा मुकाबले पर टिकी हुई हैं कि भारत इस बार न्यूज़ीलैंड को हराने में सक्षम रहेगा या एक बार फिर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हार का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: T20 World Cup 2021: पाकिस्तान ने भारत को पहली बार हरा कर रचा इतिहास

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!