खत्म हुआ इंतज़ार, जानें किस दिन लॉन्च होगी Team India की World Cup Jersey?

UAE और OMAN में होने वाले T20 World Cup में अब केवल कुछ ही दिन बाकी, कई देशों की टीम वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस करने के लिए पहुंच चुकी हैं UAE

UAE और OMAN में होने वाले T20 World Cup में अब केवल कुछ ही दिन बाकी हैं। बता दें कि कई देशों की टीम वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस करने के लिए UAE पहुंच चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के ज़्यादातर खिलाड़ी भी IPL के चलते पहले से ही UAE में हैं।

इन सब के बीच टीम इंडिया से जुड़ा एक बहुत ही दिलचस्प अपडेट सामने आया है, जोकि फैंस को खासा पसंद आएगा। दरअसल बात यह है कि विराट कोहली (Virat Kholi) की टीम इंडिया इस बार विश्व कप में नई जर्सी पहनी हुई नज़र आएगी।

जानकारी के मुताबिक, BCCI (बीसीसीआई) की ओर से शुक्रवार को यह अपडेट दिया गया है कि टीम इंडिया की नई जर्सी 13 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रही है। हालांकि यह जर्सी पहले की तरह ही MPL Sports (एमपीएल स्पोर्ट्स) द्वारा लॉन्च की जाएगी।

ग़ौरतलब है कि भारतीय टीम अभी नेवी ब्लू कलर की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देती है, जोकि पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलियाई दौरे से चलती आ रही है। अक्सर भारतीय टीम की जर्सी का कलर लाइट ब्लू ही रहा है, जिसे कई सालों से टीम इंडिया के चाहने वाले पसंद करते आए हैं।

फ़िलहाल, अब हर किसी की नज़र इस बात पर गड़ी है कि टीम इंडिया की जर्सी में इस बार क्या ख़ास होने वाला है, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड (Excited) हैं।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: T20 World Cup: कौन होगा Varun Chakravarthy का रिप्लेसमेंट? इन 2 प्लयेरों की है खूब डिमांड

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!