पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक

पाकिस्तान के लिए हज़ारों रन जड़ने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के लेजेंड और दिग्गज खिलाड़ियों में से एक इंज़माम उल हक़ (Inzamam Ul Haq) ने पाकिस्तान के लिए रनों का अंबार लगाया है। उन्होंने अपने बल्ले से पूरे विश्वभर में रन बनाए हैं जिसके चलते उनके चाहने वाले हर जगह मौजूद हैं।

दरअसल बात यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंज़माम को हार्ट अटैक आया है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार 27 सितंबर को इंज़माम को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां पर उनकी एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) की गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंज़माम उल हक़ की हालत अब पहले से बेहतर है और वह इस वक्त डॉक्टर्स की पूरी देखरेख में हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों से इंज़माम के सीने में दर्द उठ रहा था, जिसके चलते उनका टेस्ट करवाया गया।

inzamam ul haq image

जानकारी के मुताबिक, टेस्ट में ही इस बात का पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आय था। जिसके बाद इंज़माम उल हक़ की सर्जरी (Surgery) की गई थी। फेमस ह्र्दय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर अब्बास काज़िम ने उनकी एंजियोप्लास्टी की थी।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स ने इंज़माम को लेकर ट्वीट करते हुए उनके जल्दी रिकवर करने की कामना की है।

इसी के साथ इंज़माम ने वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इंजमाम उल हक ने कुल 375 वनडे मैच खेलें हैं, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के लिए 11701 रन बनाए हैं।

इतना ही नहीं बल्कि इंज़माम ने टेस्ट में भी अच्छे प्रदर्शन के साथ पाकिस्तान के लिए कुल 120 मुकाबलों में 8830 रन जड़े हैं।

radhey krishna auto
ये भी पढ़े: तालिबानियों के सपोर्ट में उतरा अब यह पाकिस्तानी क्रिकेटर

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!