Tokyo Olympic 2020: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जीता Javelin Throw में स्वर्ण पदक

Neeraj Chopra ने Tokyo Olympic 2020 में भारत को दिलाया Javelin Throw athletics में पहला स्वर्ण पदक

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 7 अगस्त को इतिहास रच दिया। नीरज ने ‘गोल्ड मेडल’ अपने नाम किया। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। नीरज Javelin Throw में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं। आपको बता दें यह ओलंपिक के ‘ट्रैक एंड फील्ड’ में भी भारत का पहला पदक है।

नीरज चोपड़ा  ने क्वालीफिकेशन राउंड के पहले प्रयास में ही 86.65 मीटर का थ्रो फेंका जिसके साथ वो फाइनल के लिए क्वालीफाई हो गए और भारत की स्वर्ण पदक की उम्मीदें बढ़ा दी। नीरज चोपड़ा ने क्रमश: 87.03, 87.58, 76.79, x, x, 84.24 मीटर का थ्रो फेंका।

नीरज ने जिस तरीके से क्वालिफिकेशन राउंड में प्रदर्शन किया वो काबिल-ए – तारीफ था, इसी के साथ वो ग्रुप ए में भी पहले स्थान पर रहे थे, इन सब के बाद भारत को उनसे स्वर्ण पदक लाने की उम्मीद और बढ़ गई थी।

Tax Partner

नीरज चोपड़ा ने मार्च 2020 में  इंडियन ग्रां प्री में 88.07 मीटर के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ अपने सीज़न की उम्दा शुरुआत की थी, इतना ही नहीं इसके बाद फेडरेशन कप में भी  87.80 मीटर थ्रो के साथ एक और काबिल-ए – तारीफ प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़े: दोस्ती का झांसा देकर बंधक बनाया और किया युवती का कई बार बलात्कार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!