Tokyo Olympic 2020: लवलीना बोरगोहेन ने भारत के लिए पक्का किया दूसरा मेडल

टोक्यो ओलंपिक 2020 खेलो में भारत का दूसरा पदक पक्का हो गया है। शुक्रवार 30 जुलाई की सुबह देश की सर्वश्रेष्ठ बॉक्सरों में से एक लवलीना बोरगोहेन ने अपनी प्रतिद्वंदी बॉक्सर को हराकर भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में दूसरा पदक हासिल कर लिया है। 69 किलोग्राम की कैटेगरी में चीनी ताइपे की बॉक्सर को लवलीना ने 4 – 1 से मात दी, दूसरे पदक की ख़ुशी पूरे भारत में धूम-धाम से मनाई गई।

लवलीना बोरगोहेन के लिए ओलंपिक का सफर बिल्कुल आसान नहीं था, टोक्यो ओलंपिक 2020 से पहले ही लवलीना को कोरोना हो गया था। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने अपने बयान में बताया कि लवलीना एक सच्ची फाइटर हैं, पिछले साल लवलीना कोरोना पॉज़िटिव पाई गयी थी और इसके चलते उनको अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था और तो और उनकी माँ की भी हालत काफी गंभीर थी। इन सब हालांतो के बावजूद लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए दूसरा पदक हासिल किया है ।

Tax Partnerलवलीना के पिता, टिकेन बोरगोहेन, ने अपनी बेटी की जीत पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की बहुत ज़्यादा ख़ुशी है कि देश के लिए उनकी बेटी ने ओलंपिक में मेडल पक्का किया है। लवलीना के पिता ने आज का मैच नहीं देखा था पर उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद है की उनकी बेटी सेमीफइनल मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करेगी।  

ये भी पढ़े:- यमुना का Water Level हुआ खतरे के निशान से ऊपर, बन रहा है करीबी इलाको में बाढ़ का खतरा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!