Ronaldo को कॉपी करने में Warner रहे नाकाम, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वार्नर (David Warner) के बल्ले से आख़िरकार T20 World Cup में रन देखने को मिले

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वार्नर (David Warner) के बल्ले से आख़िरकार T20 World Cup में रन देखने को मिले। लंबे समय से फॉर्म से बाहर चल रहे वार्नर ने कल के मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ तरीके से बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ 45 गेंदों में 65 रन बना डाले।

बल्लेबाज़ वार्नर की इस तूफानी पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका को 7 विकटों से हराने में सफल रही।

दरअसल मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेविड वार्नर ने विश्व के स्टार फुटबॉलरों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को कॉपी करने की कोशिश की।

वार्नर ने कॉन्फ्रेंस में सामने रखीं कोका कोला की दो बोतल हाथ में उठाते हुए कहा कि, क्या मैं इसे साइड में रख सकता हूं। लेकिन, फ़ौरन एक ऑफिशियल ने उन्हें स्पॉन्सरशिप की वजह से बोतल वापस रखने को कहा।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ऑफिशियल की बात मानते हुए कहा कि ‘ अगर यह रोनाल्डो के लिए अच्छा है तो मेरे लिए भी है।’

आपको बता दें कि कुछ समय पहले यूरो कप 2020 के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी कोका कोला की 2 बोतल को अपने टेबल से हटा दिया था। उसके बाद पानी की बोतल को हाथ में लेते हुए क्रिस्टियानो ने कहा था ‘ Drink Water.’

इस पूरे इंसिडेंट की वजह से कोका कोला के करीब 1.6 प्रतिशत शेयर तक गिर गए थे और कंपनी को 5.2 बिलियन डॉलर का भारी नुकसान भी झेलना पड़ा था।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: जब शमी बोले – देश के लिए धोखा देने का सवाल आता है, तो मैं मरना पसंद करूंगा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!