PAK के खिलाफ क्या होगी India की Playing 11? क्या हार्दिक को मिलेगी जगह?

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की

पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें विराट ने कहा कि हमारा फोकस पूरी तरह से मैच पर है और हम अपना बेस्ट खेल दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे।

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 24 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। अगर बात करें भारत की प्लेइंग 11 की, तो इसको लेकर कोहली ने कहा कि हम अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा मैच के दौरान ही करेंगे, हमारे पास काफी बढ़िया खिलाड़ी हैं।

इसके अलावा कैप्टन कोहली ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की गेंदबाज़ी को लेकर कहा कि हमें उसकी टेंशन नहीं है, बतौर फिनिशर वो हमारे लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में अगर ओवर्स की ज़रूरत पड़ती है तो उसके लिए भी हमारे प्लान हैं। हम उसको लेकर इतना नहीं सोच रहे, हार्दिक पूरी तरह से फिट हैं।

भारतीय टीम की बॉलिंग को लेकर विराट कोहली बोले कि हमारी बोलिंग यूनिट लाजवाब है, हम अपनी गेंदबाज़ी को लेकर काफी पॉज़िटिव है। इंडियन टीम कि बोलिंग ने पिछले कुछ समय में शानदार परफॉरमेंस की है, हमारी बोलिंग यूनिट की वजह से ही हमने कई मैचों में शानदार जीत हासिल की है।

बहरहाल कप्तान कोहली ने अंत में बोला कि विश्व कप में आपको अलग-अलग टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है, जिनसे हम पहले नहीं खेलते हैं।

खैर, अब देखने वाली बात यह है कि इस साल वर्ल्डकप में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है और कितनी आगे तक पहुंचती है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: IPL News: जल्द ही IPL में दिखेगी Deepika – Ranveer की टीम

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!