T20 World Cup: कौन होगा Varun Chakravarthy का रिप्लेसमेंट? इन 2 प्लयेरों की है खूब डिमांड

T20 World Cup: अक्टूबर में शुरू होने वाले T20 World Cup में टीम इंडिया अपना आगाज़ 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगी

T20 World Cup: अक्टूबर में शुरू होने वाले T20 World Cup में टीम इंडिया अपना आगाज़ 24 अक्टूबर को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से करेगी। लेकिन वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही भारतीय फैंस और इंडियन टीम मैनेजमेंट के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

दरअसल, KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) के ‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) के घुटने की चोट उन्हें एक बार फिर परेशान कर रही है। आपको बता दें कि अगर वरुण इस चोट से जल्दी रिकवर नहीं हुए तो उन्हें भारतीय टीम के वर्ल्ड स्क्वाड से बाहर भी होना पड़ सकता है।

फिलहाल, ICC (आईसीसी) के रूल्स के मुताबिक 10 अक्टूबर तक भारतीय टीम अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती है। ऐसे में मिस्ट्री स्पिनर के रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा के बाज़ार का तापमान बढ़ता जा रहा है।

T20 World Cup में चोटिल वरुण चक्रवर्ती की रिप्लेसमेंट की रेस में सबसे आगे इस वक्त लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) हैं। ग़ौरतलब है कि सेलेक्टर्स ने चहल को भारतीय वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया है।

Yuzvendra Chahal image

लेकिन यूज़ी (युजवेंद्र चहल) ने IPL (आईपीएल) के UAE (यूएई) लेग में अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते सेलेक्टर्स को करारा जवाब दिया है। ऐसे में T20 World Cup में चहल UAE की इन पिचों पर विपक्षी टीमों के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

वहीँ वाशिंगटन सुंदर (Wahington Sundar) भी वरुण के रिप्लेसमेंट को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। सुंदर चोट की वजह से IPL के UAE लेग से बाहर हो गए थे। इतना ही नहीं बल्कि इसी चोट के चलते उन्हें भारतीय T20 World Cup टीम में शामिल भी नहीं किया गया था।

Wahington Sundar image

हालांकि सुंदर अब बिल्कुल फिट हैं और मैदान पर वापसी आने के लिए तैयार हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के लिए उन्हें तमिलनाडु की टीम में भी सेलेक्ट किया गया है।

वैसे भारतीय टीम ने 2007 के बाद से अब तक T20 World Cup का एक भी ख़िताब नहीं जीता है। ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारतीय टीम से विश्व कप जीतने की आस इस बार हर कोई लगाए बैठा है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: IPL: MS Dhoni ने Retirement को लेकर दिया बड़ा बयान

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!