क्या मोहम्मद आमिर टेस्ट मैच में करेंगे अपनी वापसी? जानिए क्या बोले मोहम्मद आमिर

मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की संभावनाओं को खारिज कर दिया है, अभी वह काउंटी चैंपियनशिप के लिए लाल गेंद का मैच खेल रहे हैं

पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। साथ ही उनका अभी कहना है कि वह वर्तमान में चल रही काउंटी चैंपियनशिप में ग्लूस्टरशायर के लिए लाल गेंद का मैच खेलने का आनंद ले रहे हैं।

बता दें कि मोहम्मद आमिर पाकिस्तान के तेज़ गेंद बाज़ है जिन्होंने अपने करियर में बहुत विकटे ली है। लेकिन आमिर ने आखिरी बार जनवरी 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सिर्फ 28 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था।

हालाँकि, आमिर ने फिरसे ढाई साल के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी वापसी करी है जहां उन्होंने अपने साथी नसीम शाह (Naseem Shah) के कंधे की चोट के कारण इसमें शामिल हुए हैं। इन मैच में उन्होंने सरे के खिलाफ 28 ओवरों में 80 रन देकर कोई भी विकेट नहीं लिया था, लेकिन हैम्पशायर के खिलाफ मैच में 3/57 विकेट लिए।

आमिर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा, “टेस्ट में वापसी के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि आप इसके बारे में कभी नहीं जानते और चीजें बदलती चली जाती हैं, लेकिन अभी के लिए मैं ग्लूस्टरशायर के लिए खेलने का आनंद ले रहा हूं. मैं तीन साल बाद खेल रहा हूं, इसलिए एक तेज गेंदबाज के रूप में यह आसान नहीं होने वाला है। ”

Tax Partner
यह भी पढ़े: रात के 3 बजे तक मिलेगी शराब, जानिए किन – किन शहरों में मिलेगी

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!