खेल

IPL 2021: IPL के दूसरे चरण में नहीं दिखेंगे आपको यह स्टार खिलाड़ी

IPL 2021: कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट को देखते हुए अप्रैल 2021 में  IPL (आईपीएल) को भारत में आयोजित किया गया था

कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट को देखते हुए अप्रैल 2021 में  IPL (आईपीएल) को भारत में आयोजित किया गया था। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर की वजह से टूर्नामेंट को बीच में ही रद्द कर दिया गया था।

बता दें कि IPL भारत के लोगों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। अब एक बार फिर IPL 2021 का दूसरे चरण का मंच यूएई में सजने जा रहा है।

IPL को लेकर एक बड़ी खबर यह सामने आई है कि टूर्नामेंट के बचे 31 मैचों में देश और विश्व के कुछ स्टार खिलाड़ी शामिल नहीं हो पाएंगे जो भारत में IPL के पहले चरण में मौजूद थे। टूर्नामेंट के बचे हुए मुकाबले यूएई के तीन स्टेडियम शारजाह, आबुधाबी और दुबई में खेले जाएंगे।

ipl 2021 each team captain image

19 सितंबर से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ IPL 2021 के दूसरे चरण की शुरआत होगी। जिसमें कोरोना महामारी की वजह से पहले से ज़्यादा सख्त नियम होंगे।

आइये देखते हैं किन टीमों ने कौन से खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है:

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Banglore):

 

rcb players image

वनिन्दु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, जॉर्ज गार्टन, टिम डेविड और आकाशदीप को एडम जम्पा, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, फिन एलेन और वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals):

 

rajasthan royals players image

ग्लेन फिलिप्स, तबरेज शम्सी, एविन लुईस, ओशेन थॉमस ने जोस बटलर, एंड्रू टाई, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर की जगह टीम में ली है।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings):

 

punjab kings players image

नाथन एलिस, आदिल रशीद और एडेन मार्करम को रिले मेरेडिथ, झाय रिचर्डसन और डेविड मलान की जगह टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है।

वहीँ कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद में केवल एक-एक बदलाव देखने को मिले हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders):

 

kkr players image

टिम साउथी ने पैट कम्मिंस की जगह टीम में ली है।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals):

 

dellhi capitals player image

क्रिस वोक्स की जगह टीम में ऑस्ट्रलिया के तेज़ गेंदबाज़ बेन ड्वॉरशुइस को रिप्लेसमेंट की तौर पर टीम में शामिल किया है।

सनराइज़र्स हैदराबाद(Sunrisers Hyderabad):

 

sunrisers hyderabad player image

इंग्लिश विकेटकीपर जॉनी बैरस्टो की जगह वेस्ट इंडीज़ के शेरफेन रदरफोर्ड को हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया है।

Insta loan services

ये भी पढ़े: दिल्ली सरकार की नई नीति, शराब की सभी प्राइवेट दुकानों पर लगेगा ताला

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button