Aadhaar Card Update: कार्ड से नाम-पता हटेगा, अब ऐसे होगा वेरिफिकेशन

Aadhaar Card New Design: नए डिजाइन में कार्ड पर केवल फोटो और एक सुरक्षित QR कोड दिखाई देगा, जिसमें बाकी जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगी।

Aadhaar Card New Update: आज के वक्त में हर भारतीय के लिए आधार कार्ड एक जरूरी पहचान पत्र बन चुका है। बात चाहे बैंक अकाउंट खुलवाने की हो, सिम कार्ड लेने की हो या किसी सरकारी योजना का फायदा उठाना हो — लगभग हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आधार कार्ड पर छपी आपकी निजी जानकारी, जैसे घर का पता और जन्मतिथि, गलत हाथों में पड़कर जाए तो इसका दुरुपयोग हो सकता है?

जानकारी के अनुसार इसी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए सूचना मिल रही है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नए डिजाइन के तहत कार्ड पर केवल आपकी फोटो और एक सुरक्षित QR कोड दिखाई देगा, जिसमें बाकी जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगी।

क्या है नया डिजाइन?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले वक्त में फिजिकल आधार कार्ड पर आपकी पूरी जानकारी नहीं छपी होगी। बता दें कि नए डिजाइन में कार्ड के सामने वाले हिस्से पर सिर्फ आपकी फोटो होगी और एक बड़ा सुरक्षित QR कोड भी दिखेगा। साथ ही बाकी जरूरी जानकारी उस QR कोड में डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगी।

यानी अगर आपका कार्ड कहीं खो भी जाता है या आप किसी को उसकी फोटोकॉपी देते हैं, तो भी आपकी निजी जानकारी कोई भी सीधे पढ़ नहीं पाएगा।इस बदलाव को लोगों की प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा किया जा रहा है।

इस बदलाव से क्या फायदा होगा?

इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखना और डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा देना है। अभी तक आधार कार्ड पर पूरी जानकारी छपी होने की वजह से कई बार साइबर ठग लोगों की डिटेल्स का गलत इस्तेमाल कर लेते थे। उम्मीद है कि नए डिजाइन के बाद यह खतरा काफी हद तक कम हो सकता है, क्योंकि जरूरी जानकारी सीधे लोगों के कार्ड पर नहीं दिखेगी, बल्कि सुरक्षित QR कोड में रहेगी।

सरकार चाहती है कि लोगों द्वारा ज्यादा से ज्यादा “न्यू आधार ऐप” का उपयोग किया जाए। इस ऐप के जरिए आप अपना QR कोड दिखाकर या स्कैन करवाकर आसानी से अपनी पहचान वेरिफाई कर सकते हैं, वो भी बिना पूरी जानकारी साझा किए।यानी अगर आसान शब्दों में कहें तो अब आधार कार्ड बाहर से साधारण दिखेगा, लेकिन अंदर की जानकारी पहले से और ज्यादा सुरक्षित रहेगी। यह पहल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के द्वारा की जा रही है ताकि लोगों की निजी जानकारी सुरक्षित रह सके।

डिजिटल सुविधा भी बढ़ेगी

इस बदलाव के साथ एक बड़ी खबर ये भी है कि अपडेटेड मोबाइल ऐप पर भी काम किया जा रहा है। इस ऐप की मदद से यूजर्स अपने आधार की जानकारी सीधे मोबाइल में देख सकेंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर डिजिटल QR कोड शेयर करके पहचान वेरिफाई की जा सकेगी।

एड्रेस बदलना, मोबाइल नंबर अपडेट करना ये सब काम भी पहले से आसान हो जाएंगे। खास फायदा उन यूजर्स को होगा जो बार-बार आधार केंद्र जाने से बचना चाहते हैं। यह पहल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के द्वारा डिजिटल सुविधा को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है। 

क्या पुराने कार्ड बंद हो जाएंगे?

फिलहाल UIDAI की तरफ से पुराने कार्ड को बंद करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुराने आधार कार्ड भी मान्य रहेंगे। हालांकि बेहतर सुरक्षा की वजह से नए डिजाइन वाले कार्ड को प्राथमिकता दी जा सकती है। यह बदलाव धीरे-धीरे लागू होने की संभावना है, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

कैसे होगा वेरिफिकेशन?

देखिए अगर नए कार्ड पर नाम और पता नहीं होगा तो पहचान कैसे होगी? इसका जवाब है — QR कोड स्कैन करके। जब आप अपना नया आधार कार्ड किसी को दिखाएंगे, तो सामने वाले व्यक्ति को UIDAI के आधिकारिक ऐप से QR कोड स्कैन करना होगा। स्कैन करने के बाद उसे सिर्फ उतनी ही जानकारी दिखाई देगी, जितनी वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है। इस तरह से आपकी निजी जानकारी पर पूरा कंट्रोल सिर्फ आपके पास रहेगा और डेटा ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

ये भी पढ़ें: Panasonic AC 2026: 55°C में दमदार कूलिंग, Dust-Clean स्मार्ट AC लॉन्च

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!