Aadhaar Update: नया आधार ऐप लॉन्च, अब घर बैठे बदलें नंबर और पता

UIDAI के अनुसार, नए आधार ऐप का ट्रायल वर्जन पहले ही जारी किया जा चुका था, जिसमें यूजर्स को कई डिजिटल सेवाओं का अनुभव मिला।

Aadhaar Update: आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) आज यानी 28 जनवरी को नए Aadhaar App के फुल वर्जन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रहा है। यह नया ऐप मौजूदा mAadhaar ऐप से कहीं ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ आएगा, जिससे यूजर्स को आधार से जुड़े कई जरूरी काम घर बैठे करने की सुविधा मिलेगी।

इस नए आधार ऐप को UIDAI और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने मिलकर विकसित किया है। ऐप का शुभारंभ केंद्रीय रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और MeitY के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा किया जाएगा। लॉन्च इवेंट को UIDAI के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

UIDAI के अनुसार, नए आधार ऐप का ट्रायल वर्जन पहले ही जारी किया जा चुका था, जिसमें यूजर्स को कई डिजिटल सेवाओं का अनुभव मिला। अब फुल वर्जन के लॉन्च के बाद इसमें और भी कई नए और उपयोगी फीचर्स जोड़े जाएंगे। यह ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

नए आधार ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर, पता और अन्य डिटेल्स को बिना आधार सेंटर जाए अपडेट कर सकेंगे। UIDAI द्वारा बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर यह प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा, ऐप में बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, वर्चुअल आधार आईडी जनरेशन, और QR कोड आधारित वेरिफिकेशन जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे। खास बात यह है कि इस नए ऐप में एक से ज्यादा आधार प्रोफाइल को मैनेज करने की सुविधा भी दी गई है।

UIDAI का कहना है कि नए आधार ऐप का उद्देश्य ऑफलाइन डिजिटल वेरिफिकेशन को बढ़ावा देना और आधार कार्ड की फोटोकॉपी पर निर्भरता कम करना है। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार के अनुसार, यह तकनीक पहचान सत्यापन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और गोपनीय बनाएगी।

यह भी पढ़ें: Baramati Plane Crash: लैंडिंग के दौरान हादसा, CM पवार समेत 5 की मौत

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!