AI सीक्रेट चुराने का आरोप , Google के पूर्व इंजीनियर पर हुई करवाई
Google के एक पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अल्फाबेट यूनिट से AI से संबंधित व्यापार रहस्यों को चुराने के आरोप में कैलिफोर्निया में दोषी ठहराया गया है।

Google के एक पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अल्फाबेट यूनिट से AI से संबंधित व्यापार रहस्यों को चुराने के आरोप में कैलिफोर्निया में दोषी ठहराया गया है। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि वह दो चीनी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा कर रहा था, जिनके लिए वह गुप्त रूप से काम कर रहा था।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, लिनवेई डिंग भी चीनी मूल का है। वह गूगल में सॉफ्टेवयर इंजीनियर के पद पर काम करता था। आरोपी को कैलिफोर्निया से अरेस्ट किया गया। आरोप है कि उसने गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित ट्रेड सीक्रेट्स चुराए और उन्हें दो चीनी कंपनियों तक पहुंचा दिया।
38 वर्षीय चीनी नागरिक पर व्यापार रहस्यों की चोरी के चार आरोप हैं, जैसा कि सैन फ्रांसिस्को में एक संघीय जूरी ने खुलासा किया है। अभियोग में आरोप लगाया गया है कि डिंग ने अवैध रूप से Google के सुपरकंप्यूटिंग डेटा केंद्रों के लिए महत्वपूर्ण विस्तृत जानकारी प्राप्त की, जहां मशीन लर्निंग के माध्यम से बड़े AI मॉडल को प्रशिक्षित किया जाता है।
आरोप है कि वर्ष 2019 में Google में नौकरी पाने के 3वर्ष बाद डिंग ने रंग दिखाना शुरू किया। उसने AI सीक्रेट्स चुराने शुरू कर दिए। यह चोरी तब शुरू हुई, जब आरोपी को एक चीनी टेक कंपनी ने चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर बनने का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने मई 2023 में कथित तौर पर 500 से ज्यादा सीक्रेट फाइलें अपलोड कीं।
अभियोग के मुताबिक, डिंग ने हार्डवेयर बुनियादी ढांचे और सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तृत सूचना चुरा ली, जो Google के सुपरकंप्यूटिंग डेटा केंद्रों को मशीन लर्निंग के माध्यम से बड़े AI मॉडल को प्रशिक्षित करने की रियायत देता है।
Read more:- यूपीः अब RO/ARO अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी! सबूत के साथ मांगी शिकायतें










