टेकदेशमनोरंजन

किफायती स्मार्टवॉच NoiseFit Twist Pro भारत में लॉन्च, देखिए फीचर्स

NoiseFit Twist Pro अमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है और कंपनी ने इसकी कीमत मात्र 2,199 रुपये रखी है। यह कुल पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

स्मार्टवॉच NoiseFit Twist Pro भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कुल पांच कलर ऑप्शन क्लासिक ब्लैक, क्लासिक ब्लू, क्लासिक ब्राउन, जेट ब्लैक और मेटल ब्लू में उपलब्ध हैं। NoiseFit Twist Pro अमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है और कंपनी ने इसकी कीमत मात्र 2,199 रुपये रखी है।

NoiseFit Twist Pro स्मार्टवॉच में एचडी रिज़ॉल्यूशन (240×240 पिक्सल) के साथ 1.4-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। यह एक गोलाकार मेटालिक डायल है, जो सिलिकॉन और चमड़े के स्ट्रैप विकल्पों में आता है और इसमें दो फिजिकल साइड बटन दिए गए हैं। भारतीय ब्रांड की नवीनतम ‘ट्रू सिंक’ तकनीक सपोर्ट करने वाली यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती है। यह स्मार्टवॉच उपयोगकर्ताओं को सीधे वॉच से फोन कॉल करने और प्राप्त करने में केपेबल बनाती है।

यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है। इसमें 100 से अधिक वॉच फेस और दौड़ने, साइकिल चलाने, ट्रैकिंग सहित 120 स्पोर्ट्स मोड हैं। इसमें SpO2 मॉनिटरिंग, हृदय गति ट्रैकिंग और नींद मॉनिटरिंग जैसे स्वास्थ्य निगरानी सेंसर भी दिए गए हैं। स्मार्टवॉच पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68-रेटेड है।

noisefit twist pro smartwatch

उपयोगकर्ता Google Play Store और Apple के ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध NoiseFit ऐप के माध्यम से अपनी गतिविधियों को ट्रैक कर सकते हैं और डेटा रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावे, घड़ी की अन्य विशेषताओं में फाइंड माई डिवाइस, कैमरा शटर, वर्ल्ड क्लॉक, रिमोट म्यूजिक कंट्रोल, रिस्ट अवेक और बहुत कुछ शामिल हैं।

NoiseFit Twist Pro स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह सामान्य उपयोग के साथ एक बार चार्ज करने पर एक सप्ताह तक चल सकती है और स्टैंडबाय मोड पर यह 25 दिनों तक चल सकती है। साथ कंपनी का कहना है कि पूरी तरह चार्ज होने में स्मार्टवॉच लगभग दो घंटे का समय लेती हैं।

Accherishteyये भी पढ़े: 1 अगस्त को क्रिस्टल गिलास डिजाइन के साथ लॉन्च होगा Redmi 12

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button