दिल्ली और मुंबई के बाद अब इन शहरों में खोलेगा Apple Stores, देखें लिस्ट

देश में ऐप्पल के प्रोडक्ट्स लोगो द्वारा जल्दी से पसंद किए जा रहे हैं. कंपनी ने पिछले वर्ष जो 2 स्टोर्स भारत में खोले थे, उसका कंपनी को बेहद

देश में ऐप्पल के प्रोडक्ट्स लोगो द्वारा जल्दी से पसंद किए जा रहे हैं. कंपनी ने पिछले वर्ष जो 2 स्टोर्स भारत में खोले थे, उसका कंपनी को बेहद फायदा हुआ. Apple ने देश में अपने पहले दो स्टोर अप्रैल 2023 में खोले थे – मुंबई में Apple BKC और दिल्ली में Apple साकेत. और अब, Apple भारत में और भी स्टोर खोलने का सोच रहा है. खबरों के अनुसार, जल्द ही बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली-एनसीआर तथा मुंबई में नए Apple स्टोर खुलेंगे.

Apple के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमारे स्टोर काफी अच्छे हैं और यहां आकर आप Apple का बहुत कुछ जान सकते हैं. भारत में हमने काफी सारे लोगों से मुलाकात की है और हमें यह बहुत अच्छा लगा. अब हम भारत में और भी स्टोर खोलने का सोच रहे हैं. क्योंकि हमें भारत के लोगों की रचनात्मकता और जुनून काफी पसंद है.’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘हम चाहते हैं कि भारत के लोगों को और भी अधिक मौका मिले हमारे अच्छे प्रोडक्ट्स और सेवाओं को देखने और खरीदने का. साथ ही, हमारे प्यारे ग्राहक कर्मचारियों से भी मिल सकें.’

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!