फेसबुक, ट्विटर और X के बाद आया ‘ब्लूस्काई’, जानिए ये कितना बेहतर
ट्विटर को खड़ा करने वाले जैक डोर्सी के एक कदम से एलन मस्क को काफी चुनौती मिल रही है. एलन मस्क ने नवंबर 2022 में ट्विटर का नाम

ट्विटर को खड़ा करने वाले जैक डोर्सी के एक कदम से एलन मस्क को काफी चुनौती मिल रही है. एलन मस्क ने नवंबर 2022 में ट्विटर का नाम X बदल दिया. अब ट्विटर के फाउंडर रहे जैक डॉर्सी ने एक नया प्लेटफॉर्म ‘ब्लूस्काई’ तैयार किया गया. खास बात यह है कि जैक डॉर्सी के इस प्लेटफॉर्म को अमेरिका में एक यूजर्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अमेरिका में कम से कम डेढ़ लाख लोगों ने X का प्रयोग करना बंद कर दिया और अब वह नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लू स्काई पर शिफ्ट हो गए. यूजर्स के X छोड़ने का कारन यह भी बताई जा रही है कि एलन मस्क ने अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का पूरा समर्थन तथा प्रचार किया था इसलिए अमेरिकन उन्हें संदेह को देखते रहे. हालांकि, सवाल है कि ब्लूस्काई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से किस प्रकार अलग है, आइये आपको बताते हैं…
क्या है ब्लूस्काई ऐप
ब्लूस्काई, एक डिसेंट्रलाइज्ड माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है. इस ऐप की शुरुआत जैक डॉर्सी वर्ष 2019 में कर चुके थे. पहले यह प्लेटफॉर्म इनवाइट सिर्फ बेस्ड था, जिससे डेवलपर्स के नए फीचर्स की जांच में लगे हुए है. ब्लूस्की के सीईओ जे ग्रेबर अब प्रोजेक्ट को देख रहे हैं, जो एक पब्लिक बेनिफिट कॉर्पोरेशन को ऑपरेट करता है.
ब्लूस्काई के फीचर्स
-Bluesky यूजर्स को शार्ट मैसेज पोस्ट करने की अनुमति देता है, साथ ही फोटो और वीडियो पोस्ट करने की सुविधा भी मिलती है.
-ब्लूस्काई ऐप के जरिए यूजर्स डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं.
-इस ऐप का सबसे अहम फीचर डिसेंट्रलाइजेशन फ्रेमवर्क है, जो डेटा स्टोरेज को इंडिपेंडेंट बनाता है.
-X से अलग हटकर, ब्लूस्काई एल्गोरिथम फीड का उपयोग करता है.
-ब्लूस्काई विजिबल कंटेट को यूजर्स के फॉलो किए गए अकाउंट से पोस्ट तक सीमित है.









