Twitter के सभी यूजर्स को देने होंगे आठ डॉलर, एलन मस्क ने लिया ये फैसला

एलन मस्क सभी के सभी ट्विटर यूजर्स से शुल्क लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि ट्विटर के सभी यूजर्स को Twitter ब्लू सर्विस लेनी...

Twitter के नए मालिक एलन मस्क इस वक्त पूरे फॉर्म में हैं। दुनिया के बड़े-बड़े लोग भी एलन मस्क के आठ डॉलर वाले लिए गए फैसले का विरोध कर रहे हैं लेकिन एलन मस्क लगातार बोल रहे हैं कि चाहे कुछ भी कर लो, ट्विटर यूजर को आठ डॉलर तो देने ही होंगे। अब एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि एलन मस्क अब सभी Twitter यूजर्स से पैसे वसूलेंगे।

न्यूज वेबसाइट की एक रिपोर्ट में यह दावा किआ जा रहा है कि एलन मस्क सभी के सभी ट्विटर यूजर्स से शुल्क लेने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ट्विटर के सभी के सभी यूजर्स को Twitter ब्लू सर्विस लेनी पड़ेगी। इस मामले में हाल ही में Twitter के कई कर्मचारियों के साथ एलन मस्क की एक बैठक भी हुई है।

शुरुआत में सिर्फ कुछ दिनों तक आप Twitter का उपयोग फ्री में कर पाएंगे, लेकिन इसके एक महीने बाद आपको ट्विटर की पेड सर्विस यानी की ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना ही पड़ेगा। बताया जा रहा है कि एलन मस्क जल्द ही ट्विटर पर नया वेरिफिकेशन फीचर भी लाने वाले हैं।

Twitter ब्लू सब्सक्रिप्शन के साथ सभी को मिलेगा फ्री में ब्लू टिक

एलन मस्क ने यह कहा है कि ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स को ब्लू टिक खुद मिलेगा, जबकि पहले यह केवल पत्रकार, संस्था, सेलेब्रिटी या पब्लिक फिगर को मिलता था, लेकिन पहले यह फ्री था और अब ब्लू टिक शुल्क आधारित हो गया है। अमेरिकी यूजर्स से ट्विटर ब्लू टिक के लिए मासिक तौर पर कुल 7.99 डॉलर यानी लगभग 656 रुपये वसूले जाएंगे। लेकिन भारत में इसकी क्या कीमत होगी, इस संबंध में फिलहाल कोई सुचना नहीं है।

फ्रांस के मंत्री ने वेरिफिकेशन फीस देने से किया इनकार

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के मंत्री ओलिवियर वेरन ने कहा है कि वह ब्लू टिक के लिए ट्विटर के मासिक फीस का कोई भुगतान नहीं करेंगे। ओलिवियर वेरन के मुताबिक, यदि ट्विटर ब्लू टिक के लिए कोई पैसे लेना चाहता है तो वह उनका ट्विटर अकाउंट डिसर्टिफाइड कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह पक्का नहीं कह सकते कि एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद वह ट्विटर का इस्तेमाल करना जारी रखेंगे या नहीं। इस मामले में वेरन ने यह भी कहा कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क की महत्वाकांक्षाओं के बारे में बेहद चिंतित हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: नशे में धुत युवकों ने किया कार स्टंट, एक की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!