ऐपल दिवाली सेल इस दिन से हुई शुरू, ऑफर पर मिलेंगे iPhone समेत कई सामान!
जैसा की आप सभी जानते है की फेस्टिवल सीज़न के मौके पर फ्लिपकार्ट और अमेज़न ने अपने-अपने प्लैटफॉर्म पर एक खास सेल लाइव

जैसा की आप सभी जानते है की फेस्टिवल सीज़न के मौके पर फ्लिपकार्ट और अमेज़न ने अपने-अपने प्लैटफॉर्म पर एक खास सेल लाइव की है. अब इसी कड़ी में ऐपल ने भी सेल शुरू की है. ऐपल के ऑफिशियल वेबसाइट से इस बात का पता चला है कि कंपनी 3 अक्टूबर से दिवाली की सेल शुरु कर चुकी है. फिलहाल ऐपल ने सेल में मिलने वाले सभी ऑफर्स का ऐलान नहीं हुआ, पर कुछ ऑफर तथा बेनिफिट की सुचना पहले ही दे दी गई है. उम्मीद है कि सेल में ऐपल iPhones, MacBooks, Apple Watches जैसे सभी प्रोडक्ट पर कोई न कोई ऑफर तो जरूर दिया जाएगा.
सेल में ग्राहक बैंकों कार्ड की सहयता से 6 माह तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ ले पाएंगे. जिसके साथ ये भी कहा गया है कि सेल में बड़े दाम पर एक्सचेंज ऑफर मिल जाएगा, जिसके चलते अलग-अलग प्रोडक्ट की खरीदारी करने पर बचत होगी.
ग्राहक सेल में कुछ Apple डिवाइस के खरीद पर ऐपल म्युज़िक का 3 माह का सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे, तथा जिसके लिए उन्हें अलग से काफी दाम नहीं चुकानी पड़ेगी.
इसके साथ ही ऐपल ऑफर के तहत फ्री में पर्सनलाइजेशन ऑप्शन देगा.इससे यूज़र्स अपने एयरपॉड्स, एयरटैग्स, ऐपल पेंसिल, या आईपैड पर इमोजी, नाम या नंबर एन्ग्रेव कर सकते हैं.
बता दें कि जब पिछले वर्ष ऐपल ने दिवाली सेल का ऐलान किया था तो यह सेल एक माह तक चली थी. खास बात तो यह रही कि उस सेल में ग्राहकों लेटेस्ट लॉन्च हुए आईफोन सीरीज़ के आईफोन को भी ऑफर खरीदने का अवसर मिल रहा था, जिसकी लिए उम्मीद की जा सकती है कि इस साल भी कंपनी इस साल लॉन्च हुए आईफोन 16 सीरीज़ से सेल में लिस्ट करेगा.









