Apple ने लांच किये नए प्रोडक्ट्स, जाने इनकी ख़ासियत

एप्पल ने सोमवार को कई नए प्रोडक्ट्स की घोषणा की है। इसमें M1 Pro और M1 Max प्रोसेसर वाले MacBook Pro लैपटॉप्स भी शामिल है।

एप्पल ने सोमवार को कई नए प्रोडक्ट्स की घोषणा की है। इसमें M1 Pro और M1 Max प्रोसेसर वाले MacBook Pro लैपटॉप्स भी शामिल है। साथ ही इस इवेंट में थर्ड जनरेशन AirPods को भी पेश किया गया है। आपको बता दें कि इसे AirPods Pro जैसा डिज़ाइन दिया गया है हलाकि, इसमें ANC की कमी है।

New M1 Pro और M1 Max Processor 

कम्पनी ने नए MacBook Pro के लिए M1 Pro और M1 Max प्रोसेसर को पेश किया है। जानकारी के मुताबिक एप्पल ने M1 Pro में मेमोरी इंटरफरेन्स के लिए डबल विड्थ दिया है। बताया जा रहा है कि M1 प्रोस्सेर की तुलना में इसमें तीन गुना ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस है।

जानकारी के अनुसार इसमें 32 GB तक का मेमोरी सपोर्ट दिया गया है हालाँकि, M1 Max में 57 बिलियन ट्रांजिस्टर्स, 64GB रैम और 32-कोर ग्राफ़िक्स प्रोसेसर है एप्पल के मुताबिक यह नया प्रोसेसर पुराने PC लैपटॉप से सात गुना फ़ास्ट है।

MacBook image

अगर इनकी स्क्रीन की बात करे तो इन लैपटॉप्स को 14 इंच और 16 इंच की स्क्रीन के साथ बाजार में पेश किया गया है। इन नए मॉडल्स में मिनी LED टेक्नोलॉजी के साथ 120Hz लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ HDMI पोर्ट, एक SD कार्ड स्लॉट और एक 3.5 MM हैडफ़ोन जेक और थंडरबोल्ट 4 USB-C पोर्ट्स दिए गए हैं।

पहली बार कंपनी ने कैमरे के लिए स्क्रीन के टॉप में नॉच कटआउट भी दिया है। लैपटॉप में 6 स्पीकर्स भी दिए गए है और अगर इसकी कीमत की बात करे तो इसकी शुरुआती कीमत 194,900 रूपये है और 16 इंच की शुरुआती कीमत 239,900 रूपये रखी गई है।

बता दें ये दोनों लैपटॉप सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शंस में मौजूद है। एप्पल ने अपने macOS सॉफ्टवेयर, macOS Monterey के नए वर्जन की भी घोषणा की है. इसे अक्टूबर से अपडेट के तौर पर रोलआउट किया जाएगा।

AirPods 3

सोमवार को हुए इवेंट में कंपनी ने थर्ड जनरेशन AirPods को भी पेश किया है। लेकिन इस नए डिवाइस में रबर इन-ईयर टिप मौजूद नहीं है और इनमे स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट भी दिया गया है।

एप्पल ने कहा है कि AirPods में यूजर्स को पुराने मॉडल्स की तुलना में ज्यादा पावरफुल बेस मिलेगा। साथ ही इसमें 6 घंटे तक की बैटरी, एडाप्टिव EQ, बेहतर टच कंट्रोल्स और स्वेट एंड वाटर रेसिस्टेंस फीचर दिया गया है।

Airpods image

AirPods की कीमत की बात करे तो इसकी कीमत 18,500 रूपये रखी गई है। वही, अब Apple के एंट्री लेवल AirPods की कीमत 12,900 हो गई है। साथ ही एप्पल ने HomePod mini को नए ऑरेंज, येलो और ब्लू कलर ऑप्शन में भी पेश किया है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: BMW नें भारत में लांच किया नया स्कूटर, जाने इसकी ख़ासियत

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!