Apple का स्मार्ट रिंग प्रोजेक्ट हो सकता है बंद, सामने आई वजह

अमेरिकी टेक जायंट एपल अपने यूजर्स के लिए काफी प्रकारके प्रोडक्ट्स बनाती है. इसमें स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट वाॅच, लैपटाॅप

अमेरिकी टेक जायंट एपल अपने यूजर्स के लिए काफी प्रकारके प्रोडक्ट्स बनाती है. इसमें स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट वाॅच, लैपटाॅप, टैबलेट और काफी तरह के गैजेट्स शामिल हैं. पिछले काफी सालो से अफवाहें चल रहीं हैं कि एपल स्मार्ट रिंग के एक प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है. हालांकि, कंपनी ने कभी भी इसकी आधिकारिक एलान नहीं की. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कंपनी इस प्रोटेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल सकती है.

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस प्रोजेक्ट पर रोक लगा रही है. इस प्रोजेक्ट को बंद करने के पीछे जो कारण बताए गए हैं वह और भी चौंकाने वाले हैं और यूजर्स को निराश कर सकते हैं.

Apple स्मार्ट रिंग प्रोजेक्ट पर इसलिए लगी रोक
एपल की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा वियरेबल गैजेट्स की बिक्री से आता है. इसमें स्मार्ट वाॅच का एक बड़ा योगदान है. स्मार्ट रिंग बड़े स्मार्ट वॉच की तुलना में हेल्थ-ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने के लिए ज्यादा अच्छा तरीका प्रदान करती है. हालांकि, एपल स्मार्ट वाॅच में सेलुलर कनेक्टिविटी, एप्स, सूचनाएं सहित काफी तरह की फंशेनैलिटीज हैं.

गुरमैन ने कहा कि कंपनी को फिलहाल ऐसा कोई वजह नहीं दिखता कि वह Apple Watch के जैसा ही एक और नया प्रोडक्ट लॉन्च हो, जो उसकी मौजूदा स्मार्टवॉच की बिक्री को प्रभावित करता है. एपल वॉच पहले से ही फिटनेस ट्रैकिंग मार्केट में एक लीडर प्रोडक्ट बनी हुई है.

एपल ने नहीं की स्मार्ट रिंग की पुष्टी
हालांकि, Apple के स्मार्ट रिंग को लेकर सालो से काफी अफवाहें थीं, पर कंपनी ने कभी भी इसके डेवलपमेंट की पुष्टि नहीं की. रिपोर्ट में बताया कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ आंतरिक परीक्षण और प्रोटोटाइपिंग चरण में था. यह खबर उन यूजर्स के लिए निराशाजनक होती है जो कंपनी से एक एडवांस वियरेबल ऑप्शन की उम्मीद कर रहे थे

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!