नवरात्रि खत्म होते ही Iphone 15 प्रो की कीमत गिरी, एंड्रायड फोन भी पड़ेगा महंगा
यदि आप नए स्मार्टफोन देख रहे हैं और आईफोन का क्रेज रखते हैं, तो अमेज़न पर चल रही यह खास डील आपके लिए काफी फायदेमंद

यदि आप नए स्मार्टफोन देख रहे हैं और आईफोन का क्रेज रखते हैं, तो अमेज़न पर चल रही यह खास डील आपके लिए काफी फायदेमंद है. प्रीमियम फीचर्स से लैस आईफोन 15 प्रो अब काफी सस्ते दामों पर मिल रहा है. पहले इसका दाम ₹1,39,800 थी, पर अब अमेज़न पर चल रहे इस ऑफर में आपको काफी भारी छूट के साथ यह फोन सिर्फ ₹54,305 में मिल सकता है. इसके साथ-साथ एक्सचेंज और बैंक ऑफर भी काफी हैं, जिससे यह डील और भी बेहतरीन होती है.
इस ऑफर के चलते फोन की मूल कीमत 1,39,800 रुपये पर 5 फीसदी की छूट के बाद 1,19,900 रुपये हुई है. इसके साथ ही, ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन का एक्सचेंज कर 59,600 रुपये तक की बचत कर पाएंगे हैं, जिससे फोन का दाम 60,300 रुपये तक आ जाएगी.
बैंक ऑफर और अतिरिक्त छूट
अमेज़न पर ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड द्वारा पैसे करने पर ग्राहकों को 5,995 रुपये की छूट प्राप्त होगी, जिससे फोन की आखिरी कीमत 54,305 रुपये रह जाएगी. यह ऑफर उन लोगों के लिए काफी आकर्षक है, जो प्रीमियम स्मार्टफोन को सस्ते दामों में खरीदना चाहते हैं.
iPhone 15 Pro के फीचर्स
आईफोन 15 प्रो को ऐपल ने 12 सितंबर 2023 को लॉन्च किया था. जिसमें 6.1 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो 120 Hz की रिफ्रेश रेट और 1179×2556 पिक्सल के रेजोल्यूशन के साथ है. यह डिवाइस हेक्सा-कोर Apple A17 Pro चिपसेट से संचालित है और इसमें 8GB रैम है. साथ ही, यह वायरलेस चार्जिंग को भी काम करता है.









