Bajaj ने बंद कर दीं यह 3 फेमस बाइक्स, ग्राहकों को लगेगा तगड़ा झटका!

बजाज आये दिन अपने बाइक पोर्टफोलियो को अपडेट करती जा रही है. जिसके पीछे का कारन है ग्राहकों की बदलती हुई रुचि के साथ मार्केट में

बजाज आये दिन अपने बाइक पोर्टफोलियो को अपडेट करती जा रही है. जिसके पीछे का कारन है ग्राहकों की बदलती हुई रुचि के साथ मार्केट में नई-नयी तकनीक का आना, जिसके वजह से कुछ नई बाइक्स को पोर्टफोलियो में मौजूद होता है तो कुछ बाइक्स को डिस्कन्टीन्यू होती है. अब फिर एक बार ऐसा ही हुआ है. दरअसल बजाज ने अपनी कुछ दमदार बाइक्स को अपने पोर्टफोलियो से डिस्कन्टीन्यू कर दिया है जिसके बाद अब इनका प्रोडक्शन नहीं होता. ऐसा इसलिए है क्योंकि इन बाइक्स को ग्राहक नहीं ले रहे थे और अंत में कंपनी को इन्हें बंद करने का निर्णय लेना पड़ा.

इन बाइक्स को किया गया डिस्कन्टीन्यू

Pulsar F 250

Pulsar F 250 में ग्राहकों को 250CC, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल/एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 24.5 bhp की पावर और 21.5 Nm का टार्क करता है. इस बाइक में स्लिपर तथा असिस्ट क्लच सहित 6-स्पीड गियरबॉक्स देते थे. बाइक में बाइक में स्टैंडर्ड डुअल-चैनल ABS सहित सिंगल डिस्क फ्रंट तथा रियर ब्रेक दिए गए हैं.

Platina 110 ABS

प्लेटिना 110 एबीएस में 115.45cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन भी मिलता है. यह इंजन 7,000 RPM पर 8.4 bhp पावर के साथ-साथ 5,000 RPM पर 9.81 Nm टॉर्क डेवलप करता है. इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा हुआ है.

CT 125

Bajaj CT 125X में 124.4cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, DTS-i इंजन है. यह इंजन 10.7 bhp और 11 Nm का पीक टॉर्क विकसित करता है. यह वही इंजन है जो पहले बजाज डिस्कवर 125 में इस्तेमाल किया गया था. इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. बजाज सीटी बाइक्स अपने बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती हैं.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!