सावधान! ये Gadget आपको पहुंचा सकता है जेल, इस्तेमाल किया तो खैर नहीं

देश में काफी लोगों को गैजेट रखने का शौक होता है. इससे उनकी पूरी जिंदगी और रोजमर्रा के काम बेहद आसान होते हैं. हालांकि, एक ऐसा

देश में काफी लोगों को गैजेट रखने का शौक होता है. इससे उनकी पूरी जिंदगी और रोजमर्रा के काम बेहद आसान होते हैं. हालांकि, एक ऐसा गैजेट भी है, जो आपके जीवन को काफी आसान बनाने की जगह आपको जेल भेज सकता है. ऐसा ही चेक रिपब्लिक के नागरिक मार्टिन पोलेस्नी के साथ भी हुआ, जब उन्हें नॉर्थ गोवा के मोपा में मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था. दरअसल, उनके पास एक GPS डिवाइस मौजूद था, जिसमें सैटेलाइट ट्रांसमीटर भी लगा हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने उन सभी को डिटेन कर लिया.

क्यों हुई गिरफ्तारी?

मार्टिन 9 दिसंबर को दोपहर की फ्लाइट से वह सभी गोवा से दोहा के लिए जा रहे थे. इसी चलते सुरक्षाकर्मियों को उनके सामान की जांच की और जिसमें से उनके पास गारमीन एज 540 नामक गैजेट प्राप्त हुआ. यह एक GPS-इनेबल्ड साइक्लोकंप्यूटर होता है, जो आपकी स्पीड, दूरी और बाकि की चीजें मापता है. इसमें एक सैटेलाइट ट्रांसमीटर भी था, पर भारतीय कानून के अनुसार बिना लाइसेंस के कोई भी सैटेलाइट ट्रांसमीटर और फोन रखना मना है. जिसके बाद प्रतिबंधित सामान रखने के लिए पुलिस ने उसको डिटेन कर लिया.

चेक रिपब्लिक के विदेश मंत्रालय ने भी गिरफ्तारी पर अपनी एक प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि देश में सैटेलाइट फोन के साथ घूमने की किसी को भी इजाजत नहीं है.

भारत में क्यों है मनाही?

आपको बता दें कि इंडियन वायरलेस टेलीग्राफी एक्ट, 1933 के चलते देश के आम लोग सैटेलाइट फोन रख या उनका प्रयोग नहीं कर सकते. इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को भी काफी खतरा हो सकता है. इसलिए इसके रखने पर पाबंदी लगाई हुई है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!