Best Camera Smartphones: इन स्मार्टफोन्स में मिलेगा DSLR जैसा कैमरा! जाने फीचर्स
समय के साथ स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी में काफी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. आजकल ऐसे फीचर्स के साथ मोबाइल लगातार लॉन्च हो रहे

Galaxy s24 ultra: समय के साथ स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी में काफी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. आजकल ऐसे फीचर्स के साथ मोबाइल लगातार लॉन्च हो रहे हैं, जिन्हें कुछ वर्ष पहले तक सोचा भी नहीं जा रहा था. ग्राहकों को हर वर्ष बेहतर फीचर्स तथा टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्टफोन मिल रहे हैं. पिछले कुछ वक्त में काफी ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च हुए, जो अपने कैमरा सेटअप का कारन से ग्राहकों के दिलों पर खास छाप छोड़ने में सफल रहा. इसलिए आइये एक नजर डालते हैं ऐसे ही स्मार्टफोन्स पर, जो बेस्ट कैमरा सेटअप के साथ बाजार में आते हैं.
iPhone 16 Pro
फोटो तथा वीडियो के लिए आईफोन हमेशा से लोगों की पहली पसंद रही है. इस वर्ष लॉन्च हुए iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max वीडियो के लिए 4K 120 FPS फीचर्स के साथ आते हैं. इसकी सहायता से 4K रेजॉल्यूशन में स्मूथ वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है. इसके साथ कंपनी ने इनमें 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है. इस प्रकार iPhone 16 Pro फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए एक शानदार पसंद है.
Samsung Galaxy S24 Ultra
सैमसंग का यह फ्लैगशिप मॉडल iPhone 16 Pro और Google Pixel 9 Pro को कड़ी टक्कर देता है. इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP 5x टेलीफोटो, एक 50MP 3x टेलीफोटो और एक 0.5x अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. आईफोन और गूगल पिक्सल में यूजर को इतने ऑप्शन नहीं मिलते हैं. इसमें 4K 120 FPS वीडियो शूट भी किया जा सकता है. हालांकि, कलर साइंस में यह काफी पीछे है, पर बाकी फीचर्स में यह किसी से भी कम नहीं है.
OnePlus 12
यदि आप कम बजट में अच्छे कैमरे वाला स्मार्टफोन देखने के लिए रहे हैं तो OnePlus 12 अच्छा विकल्प है. यह ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है. इसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर है. इसके साथ ही इस फोन में 48MP अल्ट्रा-वाइड और 64MP का टेलीफोटो सेंसर है, जो हर डिटेल को कैप्चर करने में सक्षम है.









