Ghibli इमेज से सावधान! खोलकर रख देगा आपकी कुंडली, न करें ये काम
आजकल सोशल मीडिया पर AI-जनरेटेड जिबली कार्टून बेहद ही ट्रेंड में हैं, जहां लोग अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड करके उन्हें एक खास एनीमे

आजकल सोशल मीडिया पर AI-जनरेटेड जिबली कार्टून बेहद ही ट्रेंड में हैं, जहां लोग अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड करके उन्हें एक खास एनीमे लुक में दे रहे हैं. हालांकि, इस ट्रेंड को लेकर गोवा की पुलिस ने यूजर्स को काफी सतर्क रहने की जरुरत है. पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि सभी एआई ऐप्स यूजर्स की गोपनीयता की सुरक्षा नहीं करते. इसलिए, किसी भी अनजान AI ऐप में अपनी पर्सनल तस्वीरें डाल रहे है तो आपको सावधानी बरतनी जरूरी है.
Joining the AI-generated Ghibli trend is fun, but not all AI apps protect your privacy!
Ghibli art is loved for its dreamy charm, but always think before uploading personal photos and use only trusted AI Apps to generate one.Report cybercrime at 📞1930 or… pic.twitter.com/Z6QLUwUzs1
— Goa Police (@Goa_Police) April 1, 2025
AI ऐप्स से डेटा चोरी का खतरा
AI आधारित इमेज जनरेशन ऐप्स कई बार यूजर्स की फोटो और डेटा को स्टोर करते हैं, जिसका गलत प्रयोग हो सकता है. काफी फ्री AI ऐप्स बिना यूजर की इजाजत के उनकी तस्वीरों को अपने स्टोरेज में सेव कर सकते हैं, उन्हें तीसरे पक्ष को बेच सकते हैं, या फिर उनका डीपफेक जैसी खतरनाक तकनीकों में इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्रकार की गोपनीयता संबंधी चिंताओं को लेकर गोवा पुलिस ने लोगों से सिर्फ भरोसेमंद AI ऐप्स का प्रयोग करने की सलाह दी है.
AI ऐप इस्तेमाल करने से पहले सावधानी जरूरी
1. सिर्फ विश्वसनीय और लोकप्रिय AI ऐप्स का ही उपयोग करें.
2. ऐप के प्राइवेसी पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें और देखें कि वे आपका डेटा कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं.
3. अनजान या नई AI वेबसाइट्स पर अपनी तस्वीरें अपलोड न करें.
4. यदि किसी ऐप को आपकी तस्वीरों तक अनावश्यक एक्सेस मांगने की जरूरत पड़ रही है, तो उसका उपयोग न करें.
5. किसी भी साइबर धोखाधड़ी या संदेहजनक गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर सेल को दें.









