Google Pixel Watch 3 साइज को लेकर बड़ा बदलाव,पहली बार इतनी बड़ी डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च
Google Pixel Watch 3 को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है। कंपनी की Pixel Watch अभी तक एक जैसे साइज में पेश होती रही हैं।

Google Pixel Watch 3 को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है। कंपनी की Pixel Watch अभी तक एक जैसे साइज में पेश होती रही हैं। लेकिन Google Pixel Watch 3 के साथ कंपनी बदलाव करने जा रही है। यह बड़े साइज में लॉन्च की जा सकती है। यानी कंपनी Apple, Samsung की तरह अपनी स्मार्टवॉच के साइज में वेरिएशन लागू करने जा रही है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल।
रिपोर्ट में सामने आई जानकारी
9to5Google की एक रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel Watch 3 पारंपरिक 41mm मॉडल के सिवाय एक बड़े आकर वाला एडिशन लॉन्च करेगा . रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नया वेरिएंट 45mm साइज का होगा. फीचर्स की बात की जाए तो दोनों ही मॉडल्स में एक जैसे ही फीचर्स दिए जा सकते है , ऐसे में फीचर के मामले में आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, हालांकि बड़े साइज में बड़ी बैटरी दिया जा सकता है.
Pixel Watch 2 Specifications
Google Pixel Watch 2 स्मार्टवॉच में 384 x 384 Pixel रिजॉल्यूशन से लैस सर्कुलर 1.2-इंच OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 2GB RAM के साथ Snapdragon W5+ Gen 1 चिप दिया जाता है, जो 4mm चिप है। स्मार्टवॉच में 306mAh की बैटरी मिली हुई है, जो ऑलवेज ऑन डिस्प्ले सक्षम होने पर भी 24 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार, इसे 12 घंटे के उपयोग के लिए केवल 30 मिनट चार्ज करने की आवश्यकता होगा
क्या है बड़ा साइज लाने की वजह
Pixel Watch यूजर्स लंबे वक्त से बड़े साइज वाली Watch लाने की अनुरोध कर रहे हैं. क्योंकि सिंगल साइज वेरिएंट 41 mm का है जो, चौड़ी कलाई पर काफी छोटा नजर आता है. Google के प्रतिद्वंद्वी SamsungऔरAppleपहले से ही अपनी स्मार्टवॉच को कई साइज में पेश करते हैं. ऐसे में यूजर्स के पास अपनी कलाई के नाप की वॉच खरीदने का विकल्प भी उपलब्ध है.
Read more:- यूपीः अब RO/ARO अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी! सबूत के साथ मांगी शिकायतें










