Apple यूजर्स के लिए बड़ी खुसखबरी ,जल्द ही iPhones, iPads के लिए AI फीचर होगा शुरू है

Apple इस साल 2024 अपनी नई iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के लॉन्च से पहले Apple अपने अगले ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 लॉन्च करेगा।

Apple इस साल 2024 अपनी नई iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के लॉन्च से पहले Apple अपने अगले ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 लॉन्च करेगा। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को इस साल होने वाले WWDC 2024 में पेश किया जा सकता है। यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम कई ऐसे फीचर्स के साथ आएगा, जिसका आईफोन यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, यह iPhone के इतिहास का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट हो सकता है।

सबसे बड़ा होगा अपडेट
गुरमन ने कहा कि मुझे बताया गया है कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कंपनी के इतिहास में सबसे बड़े iOS अपडेट में से एक के रूप में देखा जाएगा। इस अपडेट में कुछ ऐसी चीजें दी जाएंगी, जिन्हें पहले कभी नहीं दिया गया है।

AI फीचर्स से होगा लैस?
नए iOS 18 में एप्पल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकता है। सैमसंग के हाल में लॉन्च हुई Galaxy S24 सीरीज और Google Pixel 8 सीरीज को टक्कर देने के लिए एप्पल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस्तेमाल करेगा। यही नहीं, एप्पल के वॉइस असिस्टेंट Siri और मैसेजिंग ऐप में यूजर्स को ऑटो कम्प्लीट सेंटेंस जैसे फीचर्स मिलेंगे। मार्क के मुताबिक, एप्पल इसी AI फीचर को अपने अन्य ऐप्स जैसे कि एप्पल म्यूजिक, पेज, कीनोट और एक्सकोड में भी इस्तेमाल कर सकता है।

डेवलपर्स के लिए जेनरेटिव एआई गुरमन का दावा है कि ऐप्पल की सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग टीमें जेनेरेटिव एआई को एक्सकोड जैसे विकास टूल में एकीकृत करने पर भी विचार कर रही हैं, और इससे डेवलपर्स को नए एप्लिकेशन अधिक तेज़ी से लिखने में मदद मिलेगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!