Nokia XR21 के साथ इन देशों में मिल रहा ब्लूटूथ स्पीकर या ईयरबड्स मुफ्त

अभी Nokia XR21 सिंगल कलर ऑप्शन में लांच किया गया है। ऑस्ट्रेलिया करीब 44,700 रुपये और जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और नीदरलैंड में करीब 53,300 रुपये में लांच किया गया हैं।

Nokia ने Nokia XR21 को अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और कुछ यूरोपीय देशों में लांच कर दिया हैं। अनुमान है कि भारत में यह स्मार्टफोन 18 अक्टूबर को लांच हो जायेगा।

Nokia के इस स्मार्टफोन में 6.49 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह एक एलसीडी पैनल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें पीक ब्राइटनेस 550 निट्स दी गयी है और गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन मिल जाता है। IP69K रेटिंग के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन डस्ट, वॉटर और शॉक प्रूफ है। कंपनी ने यहाँ तक दावा किया है कि इसे वेट हैंड से भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

साथ ही इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। बता दें कि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन तब मिलता है, जब वह लगभग तीस सख्त परिक्षण जैसे उच्च ताप, नमी, धूल, आघात इत्यादि से गुजरता है। यह परिक्षण इस बात का सूचक होता है कि प्रोडक्ट टिकाऊ है।

प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन के साथ Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट मिलता है। यह 64 बिट आर्किटेक्चर पर निर्मित एक ऑक्टाकोर CPU हैं, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2 GHz हैं। यह 6 nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है।

इसके अलावे Nokia XR21 में ड्यूल स्पीकर और ड्यूल रियर कैमरा मिल जाता हैं। मुख्य कैमरा 64 मेगापिक्सेल लेंस है और अल्ट्रा वाइड लेंस 8 मेगापिक्सेल का लेंस है। जबकि सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सेल का लेंस दिया गया हैं। यह 4,800mAh बैटरी पैक और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता हैं।

अभी Nokia XR21 सिंगल कलर ऑप्शन में लांच किया गया है। ऑस्ट्रेलिया करीब 44,700 रुपये और जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और नीदरलैंड में करीब 53,300 रुपये में लांच किया गया हैं। इस स्मार्टफोन के साथ मुफ्त मिलने वाले आइटम की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया में इसके साथ Nokia वायरलेस स्पीकर 2 जबकि यूरोप में Nokia Clarity ईयरबड्स बिलकुल फ्री दिया जा रहा हैं।

Accherishtey ये भी पढ़े: DU के सिलेबस विवाद के बीच, आइये जानते हैं अल्लामा इकबाल को

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!