BMW नें भारत में लांच किया नया स्कूटर, जाने इसकी ख़ासियत

BMW Motorrad ने भारत में अपना मैक्सी-स्कूटर C 400 GT लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर देखने में काफी दिलचस्प है।

BMW Motorrad ने भारत में अपना मैक्सी-स्कूटर C 400 GT लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर देखने में काफी दिलचस्प है और दमदार पावर से लैस है पर इसको खरीदने के लिए आपको अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ेगी।

आपको बता दें बीएमडब्ल्यू सी 400 जीटी में 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो 35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। स्कूटर मात्र 9.5 सेकंड में 0-100 Kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 139 Kmph है।

BMW C 400 GT की भारत में कीमत:

BMW C 400 GT की शुरवाती कीमत 9.95 लाख रुपये है, इसके कलर ऑप्शन की बात करे तो C 400 GT में अल्पाइन व्हाइट और स्टाइल ट्रिपल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्कूटर की बुकिंग सभी BMW Motorrad डीलरशिप पर शुरू हो गई है।

BMW C 400 GT के स्पेसिफिकेशंस और फ़ीचर्स:

दरअसल यह मैक्सी स्कूटर है इसलिए यह भरी डिज़ाइन के साथ आता है, जिसे आप घंटो तक बिना थके चला सकते हैं। मैक्सी स्कूटर को लंबी राइडिंग के लिए डिज़ाइन किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इसमें 300 CC वाटर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है।

इसके अलावा बीएमडब्ल्यू सी 400 जीटी में LED टर्न इंडिकेटर्स के साथ-साथ एलईडी हेडलाइट और एलईडी टेललाइट मिलती है, और इसमें 6.5-इंच टीएफटी कलर डिस्प्ले, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट, हीटेड ग्रिप्स (ऑप्शनल) और हीटेड सीट (ऑप्शन) भी शामिल हैं।

Tax Partner

यह भी पढ़े: जानें आपको क्यों लेनी चाहिए इलेक्ट्रिक स्कूटी

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!