Boult का बजट स्मार्टवॉच Boult Crown R Pro , ये हैं फीचर्स

Boult की नई बजट स्मार्टवॉच Boult Crown R Pro को इंडियन मार्केट में लांच कर दिया गया हैं। इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गयी हैं।

Boult की नई बजट स्मार्टवॉच Boult Crown R Pro को इंडियन मार्केट में लांच कर दिया गया हैं। इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गयी हैं। साथ ही इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कालिंग, स्टेनलेस डिजाइन, वॉइस असिस्टेंट, मल्टीप्ल वाच फेसेज, 120 स्पोर्ट्स मोड्स और मल्टीपल्स स्ट्रैप्स ऑप्शन देखने के लिए मिल जाती हैं। यह स्मार्टवॉच IP67 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आती हैं।

इसमें गोलाकार डिस्प्ले लगी है, जिसका रेजुलेशन 466×466 पिक्सल (461 PPI) हैं। यह डिस्प्ले ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर्स के साथ आती हैं और इसमें 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गयी हैं।

बेहतर कालिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2 दिया गया हैं। और इसमें डेडिकेटेड माइक और स्पीकर हैं। यह समार्टवॉच तीन रंगों के विकल्प फ्रोजेन सिल्वर, थंडर ब्लैक और वॉलकनिक ऑरेंज में आती हैं।

इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, फीमेल मेंस्ट्रुअल, स्लीपिंग और ब्रीथिंग जैसे सेंसर दी गयी हैं। वाच के डिस्प्ले पर सोशल मिडिया के नोटिफिकेशन और मैसेज प्राप्त हो जाते हैं। धुल और पानी से सुरक्षा के लिए यह स्मार्टवॉच IP67 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आती हैं। AI वॉइस असिस्टेंस को बटन से भी नियंत्रित किया जा सकता हैं। साथ ही वाच के माध्यम से गुम फ़ोन को ढूंढा भी जा सकता हैं।

कीमत की बात करें तो Boult Crown R Pro 2,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता हैं। यह Boult के ऑफिसियल वेबसाइट और अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Accherishtey ये भी पढ़े: मात्र 2,499 रुपये में अमोलेड डिस्प्ले, देखें Pebble का यह क्लासिक स्मार्टवॉच

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!