2 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है Bounce Infinity Electric Scooter, जाने खूबियां

भारत में स्टार्टअप कंपनी Bounce जल्द ही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर INFINITY लांच करने जा रही है। इस स्कूटर को भारत में 2 दिसंबर के दिन लांच किया जाएगा

भारत में स्टार्टअप कंपनी Bounce जल्द ही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर INFINITY लांच करने जा रही है। इस स्कूटर को भारत में 2 दिसंबर के दिन लांच किया जाएगा।

आपको बता दें कि इसकी बुकिंग लांच के समय ही शुरू होगी और इसकी बुकिंग करने के लिए आपको केवल 499 रुपए देने होंगे। जानकारी के मुताबिक बाउंस इंफिनिटी (Bounce infinity) इलेक्ट्रिक स्कूटर इंटेलिजेंस फीचर्स और एडवांस मेटेरियल के साथ आएगा।

यह एक मेड इन इंडिया स्कूटर होगा जो OlaS1 को टक्कर देगा। इसके फीचर्स की बात करे तो इसमें रेट्रो स्टाइल वाला फ्रंट फेंडर, LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, बङा ग्रैब रेल, शानदार टेल लैंप, स्पोर्टी अलॉय व्हील और सिंगल पीस सीट देखने को मिलेंगे। और इसमें सिंगल डिस्क ब्रेक मिलेगी।

इसके कलर की बात करे तो उम्मीद है कि यह स्कूटर सिंगल टोन कलर ऑप्शन में आएगा। इसके अलावा इसमें राउंड हेडलैम्प्स और एयरोडायनामिक प्रोफाइल देखने को मिलेगी।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक स्वैपेबल बैटरी सिस्टम के साथ आएगा और इस स्कूटर को ग्राहक चाहे तो इनबिल्ड बैटरी या बिना बैटरी के खरीद सकता है। अगर ग्राहक इस स्कूटर को बिना बैटरी के खरीदता है तो उसके बाद कभी भी वो कंपनी में जाकर किराय पर बैटरी ले सकता है।

इसका फायदा ये है कि अगर आप कंपनी से किराय पर बैटरी लेते है तो आपको बैटरी के पैसे नहीं देने होंगे। बस बैटरी का किराया देना होगा। इसकी कीमत की बात करे तो इसकी कीमत 60 से 70 हजार के बीच हो सकती है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: Stock Market: Paytm के शेयरों में आई तबाही, निवेशकों के 37 फीसदी तक पैसे डूबे

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!