BSNL ने किया बड़ा खेल! इन प्लान्स के साथ दी 20 दिन की ज्यादा वेलिडिटी
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने दो प्रीपेड प्लान्स की वैधता को और भी बढ़ा दीया है. यह सभी प्लान्स हैं ₹699 और ₹999 वाले. वैसे तो

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने दो प्रीपेड प्लान्स की वैधता को और भी बढ़ा दीया है. यह सभी प्लान्स हैं ₹699 और ₹999 वाले. वैसे तो दूसरी टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान्स के सभी लाभ कम कर देती हैं ताकि उससे हर एक यूजर से वह अधिक कमाई कर सके. पर BSNL ने ऐसा नहीं किया, बल्कि उल्टा प्लान्स की वैधता ही बढ़ा दी है. ऐसा हो सकता है कि ऐसा करके BSNL अधिक यूजर्स को आकर्षित करें.
कंपनी ने बढ़ाई दो प्लान्स की वेलिडिटी
BSNL ने अपने ₹699 वाले प्रीपेड प्लान की वैधता को बढ़ा दिया अब वह 150 दिन चलने लगेगा. यानी पूरे 20 दिन का लाभ. ये प्लान डेली 0.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग तथा रोज 100 SMS भी देता है. साथ ही, पहले 60 दिन के लिए वह आपको फ्री में अपनी पसंद के रिंगटोन लगाने की सहूलियत भी मिलती है.
BSNL Rs 999 pack
BSNL ने अपने ₹999 वाले प्रीपेड प्लान में भी काफी बदलाव किया है! पहले ये प्लान 200 दिन का था, पर अब ये 215 दिन चलने लगेगा. यानी 15 दिन का ज्यादा फायदा! इस में आपको केवल अनलिमिटेड कॉलिंग की सहूलियत मिलती है और 60 दिन के लिए अपनी पसंद का रिंगटोन भी।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










