BSNL Wi-Fi Roaming: अब देश के हर कोने-कोने में मिलेगा दमदार इंटरनेट!
BSNL का National Wi-Fi Roaming Service अब FTTH यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है. इस नई सर्विस द्वारा BSNL के फाइबर

BSNL का National Wi-Fi Roaming Service अब FTTH यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है. इस नई सर्विस द्वारा BSNL के फाइबर कनेक्शन यूजर्स देश में BSNL के हाई-स्पीड FTTH नेटवर्क का प्रयोग कर सकेंगे. BSNL ने यह सुविधा अपने सभी यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी “ऑन द गो” देने के लिए शुरू की है.
देश में केवल BSNL ही एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसने अभी तक 4G नेटवर्क का पूरी तरह से रोलआउट नहीं हुआ है, इसलिए इस नई सर्विस के जरिए BSNL यूजर्स को इंटरनेट की बेहतर सहूलियत देने का प्रयास कर रहा है.
Wi-Fi Roaming Service के फायदे
अभी तक, BSNL के FTTH यूजर्स सिर्फ अपने राउटर की रेंज के अंदर ही इंटरनेट का एक्सेस करते थे, पर अब इस नेशनल Wi-Fi Roaming Service द्वारा सभी यूजर्स देश में कहीं भी BSNL का नेटवर्क मिलने पर अपने एक्टिव सब्सक्रिप्शन द्वारा इंटरनेट एक्सेस कर सकेंगे.
यदि किसी यूजर किसी ग्रामीण इलाके में भी हैं और वहां BSNL का Wi-Fi नेटवर्क भी मौजूद है, तो वे वहां भी हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा उठा पाएंगे.









