जल्द ही भारत में लॉन्च होगा बजट स्मार्टफोन Moto G24 Power, देखें स्पेसिफिकेशन
Moto G24 Power अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा। लेनेवो के स्वामित्व वाले मोटरोला ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से एक नए मोटो जी सीरीज स्मार्टफोन के आगमन की घोषणा की है।

Moto G24 Power अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा। लेनेवो के स्वामित्व वाले मोटरोला ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से एक नए मोटो जी सीरीज स्मार्टफोन के आगमन की घोषणा की है। मोटोरोला ने Moto G24 Power को अपनी भारतीय वेबसाइट पर इसके डिज़ाइन और विशिष्टताओं का खुलासा करते हुए सूचीबद्ध किया है।
इसके ग्लेशियर ब्लू और इंक ब्लू शेड में आने की पुष्टि की गई है। टीज़ से पता चलता है कि Moto G24 Power में MediaTek Helio G85 SoC दिया जा रहा है। डुअल रियर कैमरे, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 6,000mAh की बैटरी हैंडसेट के अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन हैं। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए होगी।
मोटोरोला ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से पुष्टि की कि Moto G24 Power भारत में 30 जनवरी को लॉन्च होगा और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख खुदरा स्टोरों के माध्यम से बिक्री पर जाएगा। लेनोवो की सहायक कंपनी और फ्लिपकार्ट दोनों एक समर्पित माइक्रोसाइट के माध्यम से स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन को टीज़ कर रहे हैं।
Moto G24 Power को ग्लेशियर ब्लू और इंक ब्लू रंगों में पेश किए जाने की पुष्टि की गई है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच HD+ डिस्प्ले है। इसे एंड्रॉइड 14 के साथ सूचीबद्ध किया गया है और यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो G85 SoC द्वारा संचालित होगा, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जुड़ा होगा।
इसमें ड्यूल रियर कैमरा इकाई देखने के लिए मिलती है, जिसमें 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर के साथ क्वाड पिक्सेल तकनीक वाला 50-मेगापिक्सल का प्राथमिक कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट को 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है । इसमें डॉल्बी एटमॉस द्वारा समर्थित स्टीरियो स्पीकर और प्रमाणीकरण के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। यह IP52-रेटेड है और 33W फास्ट चार्जिंग के लिए 6,000mAh की बैटरी के साथ आता है।
Moto G24 Power की कीमत का विवरण फिलहाल ज्ञात नहीं है। हालाँकि उम्मीद लगायी जा रही है कि इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है।










