इतनी कम कीमत में खरीदें 6 जीबी रैम वाला Poco C51 फोन

अब जब आप 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाला फोन देख रहे हैं तो इस फोन को सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। महज 6,000 रुपये की कीमत में 128 जीबी स्टोरेज क्षमता वाला शायद ही कोई फोन उपलब्ध हो। इस फोन को आप रॉयल ब्लू और पावर ब्लैक रंग में खरीद सकते हैं।
पोको सी51 के स्पेसिफिकेशन
पोको सी51 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी फीचर और मिनिमल डिजाइन है। इस फोन में 6.51 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें एचडी+ रेजोल्यूशन है। इस स्मार्टफोन में आपको डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है जिसमें 8 मेगापिक्सल का मेन लेंस और 0.08 मेगापिक्सल का ऑक्सिलिएलरी सेंसर मिलता है। जबकि फ्रंट साइड सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। यह डिवाइस 30 एफपीएस पर 1080पी वीडियो शूट करने में सक्षम है।
तो Poco C51 स्मार्टफोन Mediatech Helio G36 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 12nm ऑक्टाकोर SOC के साथ PowerVR GE8329 GPU है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आपको माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट स्टोरेज एक्सपेंशन भी मिलती है।
बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इस फोन में फेशियल अनलॉक सपोर्ट और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस सपोर्ट भी मिलता है। यह फोन Android 13 Go Edition ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
यहं भी पढ़ें:- गूगल जासूसी से बचने के तरीके: अपनी ऑनलाइन गतिविधियों को ऐसे सुरक्षित रखें










