/* */

चाइना ने बुजुर्ग यूजर्स के लिए पेश किया Zhenqing 20, 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलेगा

चाइना टेलीकॉम ने खासतौर पर बुजुर्ग यूजर्स के लिए पेश किया गया 5G टचस्क्रीन स्मार्टफोन Zhenqing 20 है। फोन आसानी से उपयोग किया जा सकता है और सेफ्टी फीचर्स के साथ लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करता है,

चाइना टेलीकॉम ने खासतौर पर बुजुर्ग यूजर्स के लिए पेश किया गया 5G टचस्क्रीन स्मार्टफोन Zhenqing 20 है। फोन आसानी से उपयोग किया जा सकता है और सेफ्टी फीचर्स के साथ लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करता है, जिससे यह माता-पिता या दादा-दादी के लिए एक बेहतर विकल्प बन जाता है। यहां हम आपको Zhenqing 20 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

hina Telecom Zhenqing 20 के स्पेसिफिकेशंस

China Telecom Zhenqing 20 में 6.7 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके अलावा वॉटरड्रॉप डिस्प्ले में डबल साइड 2.5D टेम्पर्ड ग्लास है, जो इसे खरोंच से बचाते हुए मजबूत बनाता है। इस फोन में Unisoc Tanggula T760 6nm 8-कोर 5G प्रोसेसर दिया गया है। Zhenqing Guardian ऐप के जरिए यूजर्स परिवार के सदस्यों से रिमोट एसिस्टेंट पा सकते हैं। यह फोन सेटिंग, तकनीकी खामियों को दूर करने या नए फीचर के जरिए यूजर्स को गाइड करने में मददगार साबित हो सकता है। परिवार के सदस्य Zhenqing 20 पर कई ऐप के इस्तेमाल पर डाटा खपत, बैटरी लेवल और यूसेज समय को भी देख सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन ZeaQo OS के साथ एंड्रॉयड 13 पर चलता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो हफ्ते तक चल सकती है।Zhenqing 20 ऑटोमैटिक केयर मोड में आता है जो कि यूजर्स को बड़े फॉन्ट और 4×3 आइकन लेआउट पर आसान इंटरफेस प्रदान करता है। इसके अलावा यह अधिकतम वॉल्यूम को 96dB पर सेट करता है, जिससे बुजुर्ग यूजर्स के लिए बेहतर ऑडेबिलिटी उपलब्ध होती है, जबकि आमतौर पर सामान्य स्मार्टफोन सेटअप में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

Zhenqing 20 की कीमत और उपलब्धता
Zhenqing 20 की कीमत चीन में 1499 युआन (लगभग $207 रुपये) है। यह फोन चार कलर्स ऑप्श मूनलाइट व्हाइट, स्टारी ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और लिलाक पर्पल में उपलब्ध है।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!