LinkedIn पर फर्जी नौकरियों द्वारा हो रही साइबर ठगी! वीडियो कॉल से होगी हैकिंग

साइबर अपराधी अब अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगने में काफी माहिर हो गए हैं. हाल ही में साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने एक नए

साइबर अपराधी अब अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगने में काफी माहिर हो गए हैं. हाल ही में साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने एक नए ऑनलाइन साइबर स्कैम का सबके सामने खुलासा हुआ है जिसमें जॉब सीकर्स को अपना निशाना बनाया जा रहा है. यह ठगी ज्यादातर पर Web3 और क्रिप्टोकरंसी सेक्टर में नौकरी देखने वाले प्रोफेशनल्स को टारगेट कर रही है. इस घोटाले को LinkedIn और एक वीडियो कॉलिंग ऐप द्वारा अंजाम दिया जा रहा है.

कैसे हो रही है ठगी?
BleepingComputer की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी LinkedIn तथा बाकि प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी जॉब की पोस्ट डाल रहे हैं. जब कोई उम्मीदवार उनके बारे में सुचना करते है तो उसे एक मैलीशियस वीडियो कॉल ऐप “GrassCall” डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है. इस ऐप के द्वारा साइबर ठग लोगों के बैंक डिटेल्स सहित बाकि संवेदनशील सुचना चुरा लेते हैं.

अब तक सैकड़ों लोग इस ठगी के शिकार हो चुके हैं जिनमें से काफी को आर्थिक नुकसान भी हुआ है. खास बात यह है कि यह GrassCall मालवेयर Mac और Windows दोनों डिवाइसेस को नुकसान दे सकता है.

कौन चला रहा है यह साइबर स्कैम?
रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि इस घोटाले के पीछे एक रूसी साइबर अपराधी ग्रुप “Crazy Evil” का हाथ है. यह ग्रुप सोशल इंजीनियरिंग अटैक्स के लिए खास है जिसमें वह यूजर्स को मैलीशियस सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर उनका डेटा लेते हैं. इस ग्रुप का एक सबग्रुप “Kevland” इस ऑपरेशन को मैनेज कर रहा था. ठगों ने LinkedIn, WellFound और CryptoJobsList जैसी वेबसाइट्स पर “ChainSeeker.io” नाम की फर्जी कंपनी बनाकर नौकरियों के विज्ञापन पोस्ट किए. इस कंपनी के नाम से एक प्रोफेशनल वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट भी तैयार किए गए, जिनमें फर्जी कर्मचारियों की प्रोफाइल तथा आकर्षक जॉब डिस्क्रिप्शन्स शामिल थीं.

इंटरव्यू के बहाने फंसाया जाता था शिकार
जब उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए आवेदन करते थे, तो उन्हें एक वर्चुअल इंटरव्यू के लिए आपको एक मेल भेजते थे. इस ईमेल में उन्हें कंपनी के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी (CMO) से Telegram पर संपर्क करने को बोलता था. फिर फर्जी CMO उम्मीदवारों को “GrassCall” वीडियो कॉलिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कहता था. पर असल में GrassCall एक मैलीशियस ऐप थी, जो फोन या कंप्यूटर में इंस्टॉल होते ही निजी सुचना चुराने लगती थी.

कैसे काम करता था GrassCall मालवेयर?
Windows डिवाइस में यह एक Remote Access Trojan (RAT) और Rhadamanthys इंफो-स्टीलर इंस्टॉल करता था. Mac डिवाइस में यह Atomic Stealer (AMOS) नामक मालवेयर एक डालता था, जो संवेदनशील डेटा लेने के लिए इस प्रकार से डिज़ाइन किया गया है. यह मालवेयर डिवाइस में स्टोर्ड डेटा स्कैन करता है।

कैसे बचें ऐसे ऑनलाइन जॉब स्कैम से
LinkedIn और बाकि के जॉब प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई नौकरियों की पुष्टि करें.
किसी अनजान ऐप को डाउनलोड जांच किये बिना न करे.
अगर कोई कंपनी Telegram और बाकि के असुरक्षित चैट ऐप्स पर इंटरव्यू लेने के लिए कहे, तो सतर्क रहें.
किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और हमेशा आधिकारिक वेबसाइट्स से जानकारी लें.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!