दिल्ली: अब Google Maps पर ट्रैक कर सकेंगे बसों की वास्तविक लोकेशन, जाने कैसे करें उपयोग?

दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों को ट्रैक करना हुआ आसान, अब नहीं करना पड़ेगा घंटों तक इंतज़ार

दिल्ली सरकार ने बसों का वेटिंग टाइम कम करने के लिए एक उपाय ढूंढ लिया है। दिल्लीवासियों की सहायता के लिए सरकार ने गूगल एप्स (Google apps ) के साथ पब्लिक ट्रांजिट सिस्टम को जोड़ दिया है। इसकी सहायता से अब गूगल मैप (Google maps) पर दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। दिल्लीवासी अब गूगल प्लेटफार्म पर बसों के मार्ग, सभी बस स्टॉप, आगमन और प्रस्थान का समय रियल-टाइम देख सकेंगे।

केजरीवाल सरकार का दावा है कि इससे बस स्टॉप पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सकता है। यह सुविधा अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी उपलब्ध है। यात्री अपने डिवाइस की भाषा सेटिंग में या गूगल सेटिंग में जाकर भाषा को अपने अनुसार बदल सकते है।

जाने कैसे कर सकते है आप इस सुविधा का उपयोग:

–  अपने मोबाइल डिवाइस पर सबसे पहले गूगल मैप एप्लीकेशन को खोलें।
–  उसके बाद अपने गंतव्य स्थान को दर्ज करे और ‘गो’ आइकन पर क्लिक करें या (2) ‘गो’ आइकन पर क्लिक करें और ‘सोर्स’ और डेस्टिनेशन लोकेशन  को दर्ज करें। यदि यह पहले से सेलेक्टेड नहीं है, तो बस संख्या, रियल-टाइम आगमन, मार्ग और समय की जानकारी पता करने के लिए ‘ट्रांजिट ‘ आइकन पर क्लिक करें।
– मार्ग पर क्लिक करने से आप मार्ग के स्टॉप के बारे ज़्यादा जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
– आने वाली सभी बसों की लिस्ट देखने के लिए बस स्टॉप पर क्लिक करें, जहां वास्तविक समय की जानकारी हरे या लाल लाइट द्वारा आपकी स्क्रीन पर दिखाई जाती है।

Radhey Krishna Auto

2018 में भी शुरू की गई थी कुछ इस तरह की सुविधा

इससे पहले भी दिल्ली सरकार ने 2018 में सभी रूट मैप, समय सारिणी के जीपीएस फीड और बस स्टॉप के साथ-साथ रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराने का प्रयास किया था। सरकार ने  इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी  संस्थान (IIIt-D) की तकनिकी मदद से इसे विकसित किया था। इसी के साथ 2018 में, वन कार्ड और वन दिल्ली एप भी दिल्ली सरकार द्वारा विकसित किया गया था जो यात्रियों के लिए साधारण, गुलाबी टिकट बुक करने के लिए एप आधारित टिकटिंग में सहायता करता है।  

ये भी पढ़े:- कॉपीराइट मामले में फ्रांस ने गूगल पर लगाया अरबो का जुर्माना।

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!