Smartphone Charging के दौरान भूल से भी न करें ये गलतियां
स्मार्टफोन चार्ज करने के दौरान गलति से भी नही करनी चाहिए ये गलतियां वरना आपको उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

स्मार्टफोन आज के दौर में हर किसी की ज़रूरत बन चुका है, इसने हमारी जिंदगी को काफी हद तक आसान बना दिया है. आजकल हम ज्यादातर काम अपने स्मार्टफोन से कर सकते है.
फोन इस्तेमाल करते हुए एक चीज़ जो शायद किसी को पसंद नही होती वो है फोन की बैटरी खत्म होना. फोन की बैटरी खत्म होते ही हम फोन को चार्जिंग पर लगा देते हैं.
लेकिन कई ऐसे लोग है जो चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करते है. साथ ही कई ऐसी गलतियां करते है जो आपके फोन को खराब करती है.
आज की इस खबर में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे जो आपको स्मार्टफोन चार्ज करने के दौरान गलति से भी नही करनी चाहिए वरना आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
फोन को फुल चार्ज करने से बचें
ज्यादातर लोग अपने स्मार्टफोन को फुल चार्ज करते है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे नही करना चाहिए. आपको हमेशा अपने स्मार्टफोन को 80 प्रतिशत तक ही चार्ज करना चाहिए. इससे न सिर्फ फोन की बैटरी की हेल्थ अच्छी रहती है बल्कि आपका फोन भी लंबे समय तक चलता है.
चार्जिंग के दौरान गेम खेलने से बचें
ज्यादातर युवाओं की आदत होती है गेम खेलते हुए फोन को चार्ज पर लगाना या फिर चार्जिंग के दौरान गेम खेलना. ऐसा करने से स्मार्टफोन के प्रोसेसर पर ज्यादा दबाव बढ़ता है औऱ बैटरी हीटिंग की समस्या देखने को मिलती है इससे फोन की बैटरी जल्दी खराब हो सकती है.
डुप्लीकेट चार्जर का इस्तेमाल करने से बचें
अगर आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए डुप्लीकेट चार्जर का यूज़ करते हैं तो ऐसा करना फोन की बैटरी को बुरी तरह से प्रभावित करता है साथ ही इससे आपका फोन भी खराब हो सकता है.
बीच में ना रोके चार्जिंग
अगर आप एक बार में फोन को चार्ज नही होने देते औऱ बार-बार उसे बीच में चार्जिंग से निकाल देते है फिर दुबारा चार्ज करते हैं तो ऐसा करना प्रोसेसर पर काफी बुरा असर डालता है. आप एक बार में ही फोन को चार्ज करें औऱ उसके बाद ही उसका इस्तेमाल करें.
स्मार्टफोन की चार्जिंग कैपेसिटी के हिसाब से यूज़ करें चार्जर
अगर आपका स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नही करता है तो उसमें फास्ट चार्जर का यूज़ बिल्कुल न करें अगर आप ऐसा करते हैं तो फोन की बैटरी गर्म होकर फट सकती है या फिर स्मार्टफोन में कोई और समस्या आने की संभावना होती है. यह आपके फोन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: 4G स्मार्टफोन्स चलाने वाले यूजर्स हो जाएं सावधान, होने वाला है ये नुकसान










