Google पर भूलकर भी न सर्च न करें यह चीजें, नहीं तो पुलिस करेगी धुलाई
गलती से भी गूगल पर बम और हथियार बनाने का तरीका सर्च नहीं करें. बम बनाना गैरकानूनी है और इस बारे में सुचना लेना आपके गले की फांस

गलती से भी गूगल पर बम और हथियार बनाने का तरीका सर्च नहीं करें. बम बनाना गैरकानूनी है और इस बारे में सुचना लेना आपके गले की फांस बन सकता है. इस वजह से आप सुरक्षा एजेंसियों को रडार पर आ सकते हैं.
पाइरेटेड फिल्मों को लेकर गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए. फिल्म पाइरेसी देश में अपराध की श्रेणी में आता है. साथ ही इस कारन से सजा भी होती है. इस जुर्म में 10 लाख रुपये तक का जुर्माने के साथ 3 साल की जेल भी हो सकती है.
गर्भपात के बारे में भी गूगल पर सर्च करना आपके लिए दुखदायी साबित होता है. ऐसा करना सुरक्षा के लिहाज से भी हानिकारक होता है. बिना डॉक्टर की उचित मंजूरी के गर्भपात करना भारत में गैरकानूनी है. इस कारन से जेल भी होती है.
गूगल पर भूल से भी चाइल्ड पॉर्न या चाइल्ड क्राइम के बारे में सर्च करने की गलती नहीं करें.चाइल्ड पॉर्न या चाइल्ड क्राइम में लिप्त होना या इस संबंध में कंटेंट सर्च करना भारत में अपराध की श्रेणी में आता है. इस वजह से पॉक्सो एक्ट 2012 के धार 14 के अंतर्गत जेल भी हो सकती है.
दुष्कर्म पीड़िता की जानकारी खोजना और उसे उजागर करना भारत में अपराध की श्रेणी में आता है. इसके साथ गूगल पर हैकिंग, स्पैम, और अवैध कंटेंट के बारे में भी सर्च करने से बचना चाहिए.









