क्या आपको पता है WhatsApp upcoming feature के बारे में ,यूजर्स फाइलों को ब्लूटूथ की तरह ट्रांसफर कर पाएंगे
WhatsApp New Feature:WhatsApp यूजर्स को मिल रहा है एक नया फीचर, जिससे फाइलों को ट्रांसफर करना होगा और यह

WhatsApp New Feature:WhatsApp यूजर्स को मिल रहा है एक नया फीचर, जिससे फाइलों को ट्रांसफर करना होगा और यह ब्लूटूथ की तरह काम करेगा। यह फीचर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को एक नई डायमेंशन में ले जाने का दावा कर रहा है।इस फीचर का नाम ‘Sharing Feature with People Nearby’ है.
यूजर्स शेयर कर पाएंगे अपनी फाइल्स
WhatsApp upcoming feature : फीचर की सहयता से यूजर्स आपके आसपास के लोगों के साथ अपनी फाइल्स एक दूसरे को शेयर कर सकेंगे. इसके लिए आपको ऐप मे एक नया ऑप्शन मिलेगा, जो असल में (People Nearby) का ऑप्शन का होगा.
टेस्टिंग स्टेज:
फीचर वर्तमान में टेस्टिंग स्टेज में है, लेकिन जल्दी ही यह यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है। टेस्टिंग के बावजूद, यह फीचर उपयोगकर्ताओं को स्मार्ट तकनीकी समाधान में एक कदम आगे ले जाने का दावा कर रहा है।
सेंडर और रिसीवर दोनों के लिए है जरूरी
WhatApp का नया फीचर तभी काम करेगा, जब सेंडर (सेंड करने वाला )और रिसीवर(लेने वाला ) दोनों के पास यह फीचर इनेबल होगा. इस फीचर को उपयोग करने के लिए स्मार्टफोन को शेक(हिला ) भी कर सकते हैं. WhatsApp में पहले से ही फाइल शेयरिंग का ऑप्शन होता है, परन्तु उसमें इंटरनेट डेटा की कमी होती है. इससे आप अपने दोस्तों को एक बार में 2GB तक की फाइल शेयर कर सकेंगे. आने वाले दिनों में इस फीचर को लेकर और ज्यादा जानकारी सामने आएंगी.
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










