बारिश के चलते न करे ये गलतियां, पड़ जाएंगे लेने के देने

बारिश के चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रयोग करते वक्त सुरक्षा बेहद जरुरी है, क्योंकि पानी और इलेक्ट्रिक वाहनों के बीच संपर्क जोखिम पैदा कर

बारिश के चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रयोग करते वक्त सुरक्षा बेहद जरुरी है, क्योंकि पानी और इलेक्ट्रिक वाहनों के बीच संपर्क जोखिम पैदा कर सकता है. कुछ गलतियाँ जो आपको बारिश के वक्त बचने के लिए ध्यान रखनी चाहिए:

स्कूटर को चार्ज करते समय सावधानी:

बारिश में और गीली जगह में इलेक्ट्रिक स्कूटर को कभी चार्ज न करें। गीले इलेक्ट्रिकल उपकरणों से शॉर्ट-सर्किट और बाकि हादसे भी हो सकते हैं, जिससे स्कूटर में आग लग सकता है.

स्कूटर के बैटरी या इलेक्ट्रिकल हिस्सों की जांच:

स्कूटर के बैटरी और इलेक्ट्रिक कनेक्शनों को वक्त वक्त पर चेक करें. अगर पानी इन हिस्सों में चला जाता है, तो इससे बैटरी भी खराब हो सकती है और ओवरहीटिंग से आग लगने का भी खतरा हो सकता है.

सड़क पर ज्यादा गहरे पानी में चलाना:

ज्यादा पानी वाली सड़कों से बच कर रहे, क्योंकि इससे स्कूटर की बैटरी और मोटर में भी पानी जा सकता है. इलेक्ट्रिक स्कूटरों की IP रेटिंग काफी होती है, जो पानी से सुरक्षा की सीमा को बताती रहती है, पर ज्यादा पानी में इनका खराब होना भी संभव है.

स्लिपरी सड़कों पर गति:

बारिश में स्कूटर स्लिपरी सड़कों पर चलाते वक्त गति को कण्ट्रोल में रखना काफी ज़रूरी है. इलेक्ट्रिक स्कूटरों का टॉर्क अधिक होता है, जिससे टायर भी फिसल सकते हैं और हादसा हो सकती है.

रखरखाव और सर्विसिंग:

अपने स्कूटर की नियमित रूप से सर्विसिंग कराते रहें, खासकर बारिश के मौसम में. वाटरप्रूफिंग और सीलेंट की जांच करवाएँ, ताकि पानी अंदर न जा सके.

अगर आप इन सावधानियों का पालन नहीं करते हैं, तो शॉर्ट-सर्किट, बैटरी फेलियर, और आग लगने जैसी गंभीर दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!