Elon Musk ने Tesla बोर्ड मेंबर्स के साथ मिल कर ड्रग्स लिया ,बड़े खुलासे के दावे से मच गया बवाल

Elon Musk के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें दावा किया है कि Elon Musk ड्रग्स लेते हैं. कई बार उन्होंने Tesla बोर्ड मेंबर्स के साथ मिल कर ड्रग्स लिया है.

Elon Musk के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें दावा किया है कि Elon Musk ड्रग्स लेते हैं. कई बार उन्होंने Tesla बोर्ड मेंबर्स के साथ मिल कर ड्रग्स लिया है. यह जानकारी वॉल स्ट्रीट ऑफ जर्नल के द्वारा दी गई. Elon Musk जरिए लिए जा रहे इस अवैध ड्रग लेने की जानकारी Tesla और Space X के मौजूद पूर्व डायरेक्टर को भी जानकारी है।

रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों और अन्य लोगों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि मस्क ने हमेशा निजी पार्टियों में एलएसडी, कोकीन, एक्स्टसी और साइकेडेलिक मशरूम का इस्तेमाल किया है। मस्क के वकील एलेक्स स्पिरो ने डब्ल्यूएसजे को बताया कि उनके मुवक्किल का ‘स्पेसएक्स में नियमित और बेतरतीब ढंग से ड्रग परीक्षण किया जाता है और वह कभी भी परीक्षण में विफल नहीं हुए, उन्होंने रिपोर्ट में झूठे तथ्यों का उल्लेख किया, उनका विवरण दिए बिना।’

क्या बोले एलन मस्क
रिपोर्ट में Tesla और Space X सीईओ के करीबी लोगों के हवाले से कहा गया है कि उनका नशीली दवाओं का सेवन जारी है, और ‘वह केटामाइन का सेवन कर रहे हैं।’ मस्क ने पिछले साल अगस्त के महीने में बोला था कि उनके पास इस दवा को ‘एंटीडिप्रेसेंट’ के रूप में उपयोग करने का नुस्खा है। रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक्स मालिक ने रविवार देर रात को पोस्ट किया कि ‘डब्लूएसजे पक्षी के लिए तोते का पिंजरा बनाने के लिए उपयुक्त नहीं है।’ 2018 में, मस्क कॉमेडियन जो रोगन के पॉडकास्ट पर दिखाई दिए, इसमें उन्होंने वह धूम्रपान किया है, जिसे रोगन ने मारिजुआना कहा था और व्हिस्की पी थी.

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!