Facebook को Server Down होने से हुआ हर घंटे 99 करोड़ का नुक्सान

Facebook, WhatsApp और Instagram की सर्विस सोमवार रात को बंद थी, सर्वर डाउन होने की वजह से लगभग छह घंटे तक यूजर्स को इन प्लेटफॉर्म्स को एक्सेस करने के लिए काफी परेशनियों का सामना करना पड़ा।

Facebook, WhatsApp और Instagram की सर्विस सोमवार रात को बंद थी और सर्वर डाउन होने की वजह से लगभग छह घंटे तक यूजर्स को इन प्लेटफॉर्म्स को एक्सेस करने के लिए काफी परेशनियों का सामना करना पड़ा।

सर्वर डाउन की वजह से फेसबुक कम्पनी को काफी भारी नुकसान हुआ है। फेसबुक कम्पनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के मुताबिक कम्पनी को लगभग 52,000 crore का नुकसान झेलना पड़ा है। आपको बता दें फेसबुक 319 मिलियन डॉलर रोज कमाता है, यानी हर घंटे में लगभग 13.3 मिलियन डॉलर एड से कमाता है और इसकी कमाई हर मिनट में लगभग 2,20,000 डॉलर और 3,700 डॉलर हर सेंकंड है।

जानकारी के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल एडवरटाइजिंग कम्पनी (Standard Media Index) के मुताबिक अमेरिका में 5,45,000 डॉलर प्रति घंटे एड रेवन्यू का नुकसान हुआ है। इसके अलावा Fortune और Snopes कम्पनी का कहना है कि उनको अरबो रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है।

मार्क जुकरबर्ग ने एक दिन में लगभग 6 मिलियन डॉलर गवा दिए है जिसकी वजह से फेसबुक के शेयर्स में काफी गिरावट देखने को मिली। फेसबुक सर्विसेज डाउन रहने की वजह से फेसबुक हेड मार्क जुकरबर्ग अरबपति की लिस्ट में से काफी नीचे आ गए है।

आपको बता दें मार्क जुकरबर्ग ने यूजर्स से माफ़ी मांगते हुए कहा की फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर फिर से ऑनलाइन हो गए हैं असुविधा के लिए खेद है मुझे मालूम है जिन लोगों की आप केयर करते हैं, उनसे जुड़े रहने के लिए आपको हमारी सर्विसेज पर कितना भरोसा है।

Insta loan services

ये भी पढ़े:  Amazon Great Indian Festival Sale 2021: Amazon के बम्पर ऑफर्स कम बजट में पाएं यह शानदार Smartphones

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!