Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 के फीचर्स हुए कंफर्म, जाने कब होगा लॉंच

Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने जा रहा हैं। बता दें, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने अपकमिंग

Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने जा रहा हैं। बता दें, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लेकर काफी जानकारियां कंफर्म की हैं। यह दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 के साथ आने वाले पहले फोन हैं। सैमसंग का यह नया कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम अभी टेस्टिंग में चल रहा है। Android 16 के लॉन्च होते ही सैमसंग इसे अपने फ्लैगशिप डिवाइसेज के लिए रोल आउट किया जाएगा।

Android 16 वाले पहले स्मार्टफोन?
सैमसंग ने अपने न्यूजरूम पोस्ट में OneUI 8 का इंटरफेस दिखाया है। यह कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 पर आधारित है, जो अभी बीटा फेज में उपलब्ध है। कंपनी ने अपने पोस्ट में कहा कि नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को इस OS के साथ लॉन्च होगा। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग अपने फोल्डेबल फोन को वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च होता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्हें जुलाई और अगस्त में ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है।

लॉन्च होंगे ये तीन मॉडल?
Samsung इस वर्ष 2 की जगह 3 फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इन फोन के बारे में पिछले दिनों काफी लीक रिपोर्ट्स सामने आई हैं। सैमसंग इस सीरीज में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ Galaxy Z Flip FE को भी लॉन्च किया जा सकता है। यह तीनों ही फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 के साथ आने वाले पहले फोन हैं। ये फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। साथ ही, फोल्डेबल फोन के हिंज डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी को भी इंप्रूव किया जाएगा।

सैमसंग और गूगल के बीच पार्टनरशिप
दक्षिण कोरियाई कंपनी ने एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने वाली कंपनी गूगल के साथ कुछ वर्ष पहले स्ट्रेटैजिक साझेदारी की है, जिसमें कंपनी के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे पहले सैमसंग के फ्लैगशिप फोन के लिए रोल आउट किए जाएंगे। गूगल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को सबसे पहले अपने पिक्सल फोन के लिए रिलीज करता है। बाद में इसे अन्य OEM या मोबाइल कंपनियों के लिए जारी किया जाता है। सैमसंग के साथ साझेदारी के कारन पिक्सल फोन के साथ ही गैलेक्सी के फ्लैगशिप S और Galaxy Z फोल्डेबल सीरीज के लिए लेटेस्ट OS रिलीज किए जा रहे हैं।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!