भारत का गलत नक्शा दिखाने पर फिर फंसा Twitter! MD मनीष माहेश्वरी के खिलाफ दर्ज हुआ केस

भारत का गलत नक्शा दिखाने पर फंसा ट्विटर, इंडिया MD मनीष माहेश्वरी के खिलाफ यूपी के बुलंदशहर में दर्ज हुआ केस

ट्विटर पर भारत के गलत नक़्शे को दिखाए जाने के बाद ट्विटर इंडिया के MD मनीष माहेश्वरी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। न्यूज़ एजेंसी ANI ने बताया की उनके खिलाफ IPC की धारा 505 (2) और आईटी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 के तहत उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मामला दर्ज किया गया है।

बता दे की ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच तनाव जारी है। इसी बीच माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर भारत का जो नक्शा दिखाया, उसमे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को शामिल नहीं किया। आरोप है की ट्विटर ने जम्मू कश्मीर और लदाख को दो अलग देशो के तौर पर दिखा है। हालंकि विवाद होने के बाद ट्विटर ने ये गलत नक्शा हटा लिया है।

यह पहली बार नहीं है जब ट्विटर ने भारत के नक़्शे को गलत दिखाया है। इससे पहले ट्विटर Leh को चीन का हिस्सा बताया था। पीटीआई के मुताबित केंद्र सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है।

नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर ट्विटर बार बार सुर्खियों में आ रहा है। वहीं, केंद्र सरकार खुले तौर पर ट्विटर के विरोध में आ चुकी है। आईटी मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद ने कहा की ट्विटर की मंशा ठीक नहीं लगती वह भारत के खिलाफ दोहरा रवैया रखता है।

Tez Tarrar News

Avinash Pandey

अविनाश पांडेय डिजिटल मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में 3 साल से कार्यरत हैं। फिलहाल तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर डिजिटल मार्केटर और राइटर कार्य कर रहे हैं। इसी… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!