Realme के सबसे पतले बजट स्मार्टफोन की पहली सेल कल दोपहर 12 बजे

कल यानि 18 मई की दोपहर 12 बजे amazon पर Realme Narzo N53 मात्र 10,999 रुपये में ख़रीदा जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि यह इस प्राइस सेगमेंट में सबसे पतला स्मार्टफोन है।

भारतीय बाजार में बजट स्मार्टफोन की भारी डिमांड को देखते हुए, अधिकांश स्मार्टफोन कंपनियां 10 हज़ार से 15 हज़ार के प्राइस सेगमेंट में अच्छे स्पेसिफिकेशन देने की कोशिश करते हैं। इस पर्तिस्पर्धा में स्मार्टफोन यूजर्स को कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए मिल जाता हैं।

इस सेगमेंट में Realme की ओर से Realme Narzo N53 कल लांच हो रहा हैं। इस संबंध में Realme ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल realme India पर 15 सेकंड का एक टीजर जारी किया है। रोचक बात यह है कि कंपनी इस प्राइस सेगमेंट में सबसे पतला (महज़ 7.49 mm ) स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश कर रही है। साथ ही कंपनी उन यूजर्स को लक्ष्य करके यह स्मार्टफोन बाजार में ला रही हैं, जो कम कीमत में अच्छे कैमरा की उम्मीद रखते हैं। यह स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट, फीदर ब्लैक ओर फीदर गोल्ड में आएगा।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.74 इंच फुल HD डिस्प्ले और 90 HZ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें आईपीएस पैनल का इस्तेमाल किया गया है और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स की होगी। बजट स्मार्टफोन सीरीज में काफी पॉपुलर Unisoc T612 ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है।

इसके अलावे मुख्य रियर कैमरा 50 मैगपिक्सेल्स का और फ्रंट फेसिंग कैमरा 8 मैगपिक्सेल्स का है। साथ ही कम कीमत होने के बावजूद माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर और डेडिकेटेड माइक्रोएसडी स्लॉट जैसी सुविधा दी गयी है।

इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की पावरफुल बैटरी होगी। कंपनी का दावा है, जो 33 वाट के फ़ास्ट चार्जर के माध्यम से मात्र 34 मिनट में आधी चार्ज हो जाएगी। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB + 64GB और 6GB + 128GB में आएगा। जिसकी कीमत क्रमशः 8,999 और 10,999 रूपये होगी। इतना ही नहीं कंपनी ने रेम और रोम को डायनेमिक बनाया हैं , जिसे क्रमशः 12GB और 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा। अतः Realme का यह स्मार्टफोन इस प्राइस रेंज में एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

इस स्मार्टफोन को 24 मई की दोपहर 12 बजे से amazon पर ख़रीदा जा सकेगा।

Accherishtey ये भी पढ़े: नए कलर वेरिएंट में Samsung Galaxy S23 हुआ अब और आकर्षक, सेल शुरू

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!