Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! इन प्लान में मिलेगा Netflix का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

Jio Postpaid Offers: रिलायंस जियो अपने यूजर्स को काफी गज़ब के ऑफर्स देने के लिए हमेशा से ही चर्चा में है. कंपनी ने हाल ही में कुछ ऐसे

Jio Postpaid Offers: रिलायंस जियो अपने यूजर्स को काफी गज़ब के ऑफर्स देने के लिए हमेशा से ही चर्चा में है. कंपनी ने हाल ही में कुछ ऐसे प्रीपेड तथा पोस्टपेड प्लान्स भी मार्किट में लॉन्च किए गए हैं, जिनके साथ ही आपको नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन भी आपको फ्री में मिलता है. अगर आप नेटफ्लिक्स के काफी फैन हैं और किफायती प्लान्स की ढूंढ रहे हैं, तो यह प्लान्स आपके लिए एक दम परफेक्ट हो सकते हैं. इसलिए आइए, जानते हैं इन प्लान्स की पूरी जानकारी.

₹1799 वाला प्रीपेड प्लान
जियो के इस प्रीमियम प्लान के साथ आपको नेटफ्लिक्स का बेसिक सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है. नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन का दाम ₹199 हर महीने है, पर इस प्लान के साथ यह 84 दिनों के लिए फ्री में दिया जा रहा है, जिसकी पूरा दाम ₹600 के आस-पास होती है.

इस प्लान में मिलने वाले फायदे

  • 84 दिनों की वैधता
  • हर दिन 3GB डेटा
  • अनलिमिटेड 5G एक्सेस
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  • रोजाना 100 SMS
  • जियो सिनेमा, जियो टीवी, और जियो क्लाउड का एक्सेस

₹1299 वाला प्रीपेड प्लान
यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो थोड़ा कम पैसे देना चाहते हैं. इस प्लान में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है, जिसके दाम ₹149 हर महीने का है.

₹1299 प्लान की खासियतें:

  • 84 दिनों की वैधता
  • हर दिन 2GB डेटा
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  • रोजाना 100 SMS
  • नेटफ्लिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन

जियो पोस्टपेड प्लान
पोस्टपेड यूजर्स के लिए जियो का ₹749 वाला प्लान एक दम पॉपुलर है. जिसमे आपको नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन के साथ ही अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है.

इस प्लान में क्या मिलेगा:

  • 100GB डेटा हर महीने
  • परिवार के 3 सदस्यों के लिए अतिरिक्त सिम
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  • अमेज़न प्राइम और नेटफ्लिक्स बेसिक का फ्री एक्सेस

यह भी पढ़ें: दनादन बिक रहा यह स्कूटर, खरीदने के लिए शोरूम में लगी लंबी लाइन!

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!