Google ने लीप डे के लिए बनाया दिलचस्प Doodle,4 साल बाद आएगा यह दिन
हर साल में क्यों आता है फरवरी में एक अतिरिक्त तारीख,कभी सोचा है? इसी अतिरिक्त तारीख 'लीप डे' को Google आज एक खास डूडल के साथ मना रहा है जो कि काफी आकर्षक है।

हर साल में क्यों आता है फरवरी में एक अतिरिक्त तारीख,कभी सोचा है? इसी अतिरिक्त तारीख ‘लीप डे’ को Google आज एक खास डूडल के साथ मना रहा है जो कि काफी आकर्षक है। यह अनोखा दिन हर 4 साल में सिर्फ एक बार आता है, इसके लिए गूगल ने एक खेलते हुए मेंढक वाला एनिमेटेड डूडल तैयार किया है। डूडल में 28 फरवरी और 1 मार्च के बीच लीप डे की तारीख को दर्शाया गया है, जिसमें मेंढक इन दोनों तारीखों पर छलांग लगाते हुए दिखाया गया है। जैसे ही मेंढक ने छलांग लगाई, 29 फरवरी की तारीख कुछ देर के लिए गायब हो जाती है। आइए लीप डे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है दिलचस्प डूडल
इस दिलचस्प डूडल पर क्लिक करते ही आप देखेंगे कि एक मेंढक टर्र-टर्र करने लगता है, जिसके बाद 29 तारीख जूम होकर नज़र आता है.उसके बाद मेंढक तालाब से बाहर आ जाता है फिर 29 तारीफ और मेंढक दोनों ही नज़र नहीं आते है.
इस दिलचस्प डूडल को आप को भी सेंड कर सकते हैं. वैसे तो आपको ये बात पता है ही कि 4 साल में एक बार लीप ईयर होता है और उस वर्ष फरवरी का आखरी तारीख 29 का होता है.
Google के इस क्रिएटिव कार्य ने हमारे कैलेंडर सिस्टम की सटीकता में लीप दिवस की जरूरत को दिखाया है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि हुए कि सूर्य के चारों ओर पृथ्वी कैसे चक्कर लगाती है। लीप दिवस जूलियन कैलेंडर के चलते आया है, जिसका इस्तेमाल 46 ईसा पूर्व में किया गया था। जूलियन कैलेंडर में इस बात को ध्यान में नहीं रखा गया कि पृथ्वी को सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में 365 दिनों से थोड़ा अधिक समय लगता है। लीप डे के बिना, हमारा सीजन धीरे-धीरे बदलना शुरू हो जाएगा, हर साल पहले और पहले होता जाएगा, जिससे चीजें गड़बड़ हो सकती हैं
यहं भी पढ़ें: – यूपीः अब RO/ARO अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी! सबूत के साथ मांगी शिकायतें










